Move to Jagran APP

कार्तिक मास: कई लोग यमुना स्नान के साथ कर रहे यमुना पूजन

कार्तिक मास में विभिन्न प्रांतों के साथ विदेशी भक्तों का रेला मंदिरों में दर्शन को उमड़ रहा है। ये भक्त नियमित रूप से स्नान के साथ यमुना मैया का विधिवत पूजन कर रहे हैं। जबकि प. बंगाल और ओड़ीसा के भक्त अनुष्ठान के साथ मुंडन करवा रहे हैं। उधर भक्तों

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2015 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2015 03:26 PM (IST)

वृंदावन। कार्तिक मास में विभिन्न प्रांतों के साथ विदेशी भक्तों का रेला मंदिरों में दर्शन को उमड़ रहा है। ये भक्त नियमित रूप से स्नान के साथ यमुना मैया का विधिवत पूजन कर रहे हैं। जबकि प. बंगाल और ओड़ीसा के भक्त अनुष्ठान के साथ मुंडन करवा रहे हैं। उधर भक्तों की भीड़ से परिक्रमा मार्ग गुलजार हो रहा है। पूरे शहर में राधे-राधे की गूंज गुंजायमान हो रही है।

loksabha election banner

कार्तिक मास में पिछले 28 नवंबर से लगातार भक्तों का आगमन शहर में बना हुआ है। ये लोग यहां आश्रमों, गेस्ट हाउस और तीर्थ पुरोहितों के घरों में रहकर अनुष्ठान कर रहे हैं। मंदिरों के दर्शन और सुबह नियम सेवा में हजारों भक्तों का रेला उमड़ रहा है। यमुना घाट पर हजारों तीर्थयात्रियों के कारण सुबह चार बजे से गुलजार हो जाते हैं। बाहरी प्रांतों से आने वाले भक्त स्नान करके यमुना पूजन और पुरोहितों के द्वारा शाम के समय दीपदान कर रहे हैं। जबकि हजारों की संख्या में भक्त पंचकोसी परिक्रमा लगा रहे हैं। इनमें अमेरिका, जापान आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया, चिली और कोलंबिया के भक्त संकीर्तन करते हुए परिक्रमा लगा रहे हैं। परिक्रमा मार्ग के आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह पांच बजे से परिक्रमा मार्ग गुलजार हो जाता है।

प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं

वृंदावन आए अनेक भक्तों ने शिकायती लहजे में कहा कि सड़कों और गलियों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने से उन्हें मंगला आरती के समय आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.