जम्मू से रवाना हुए 449 शिवभक्त
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ साथ साधुओं की संख्या भी काफी कम हो गई है। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से 449 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। रवाना हुए जत्थे में 324 पुरुष, 119 महिलाएं और 6 बच्चे
जम्मू । बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ साथ साधुओं की संख्या भी काफी कम हो गई है। यात्रा
के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से 449 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। रवाना हुए जत्थे में 324 पुरुष, 119 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल थे, जो 16 वाहनों पर सवार होकर यात्रा पर गए।
जम्मू से यात्रा के लिए कोई भी साधु रवाना नहीं किया गया। यात्रा शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब साधुओं को रवाना नहीं किया गया। बालटाल व नुनवन आधार शिविरों से बुधवार को खुशगवार मौसम के बीच 3021 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना हुए। इस बीच 3301 भक्तों ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए।
पिछले कुछ दिनों से साधुओं की संख्या में भारी कमी आना शुरू हो गई थी। पचास के करीब साधु यात्रा पर जा रहे थे। अधिकतर साधु दर्शन कर चुके हैं। अब मंदिरों में चंद साधु ही रह गए हैं, जिनकी संख्या पचास के करीब होने पर रवाना किया जाएगा। यात्री निवास से अब तक तक 44038 श्रद्धालु रवाना होकर यात्रा पर गए हैं। इस तरह से ढ़ाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सीधे ही बालटाल व पहलगाम पहुंच कर यात्रा की है। दो जुलाई से शुरू हुई यात्र सिमटती जा रही है।यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख का आंकड़ा पार कर गई है। कश्मीर के अनेक स्थानों पर जिनमें पहलगाम, बालटाल भी शामिल है, में बादल फटने की घटनाएं हो चुकी है। जानमाल का नुकसान हो चुका है।