Move to Jagran APP

अगर विंड चाइम घर में लगा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्‍यान

अगर विंड चाइम बांस की बनी हो, तो इसमें रॉड की संख्या 3 या 4 होनी चाहिए। इससे उसका अधिकतम लाभ प्राह्रश्वत होता है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 11:20 AM (IST)
अगर विंड चाइम घर में लगा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्‍यान

विंड चाइम एक पॉपुलर फेंगशुई यंत्र है। यह देखने में जितनी खूबसूरत होता है, जीवन में इसका असर भी उतना ही खूबसूरत हो सकता है। लेकिन विंड चाइम लगाने का हमें अपने जीवन में सही परिणाम मिले, इसके लिए जरूरी है कि हम सही विंड चाइम को सही दिशा में लगाएं।

loksabha election banner

इसे उपयोग में लाने के कई तरीके हैं। विंड चाइम के द्वारा हम अपने घर में से नकरात्मक ऊर्जा कोह टाकर अपने घर में पॉजिटिव माहौल बना सकते हैं। इसके लिए हमें विंड चाइम में लगी हुई रॉड की संख्या पर ध्यान देना होता है।

यहां लगाएं विंड चाइम

ऐसा नहीं है कि इसे घर के किसी भी हिस्से में लगा देना चाहिए। घर के उत्तर-पश्चिमी या पश्चिमी दिशा में ही इसे लगाना चाहिए, ताकि इसका संपूर्ण लाभ मिल सके।

- विंड चाइम धातु, लक ड़ी या सिरेमिक पाइप से बनी होती है। इसमें छोटे-बड़े आकार की घंटियों को इस प्रकार समायोजित किया जाता है कि हवा के झोंके से वह बजने लगती है। ध्यान रहे की इसमें लगे पाइप खोखले होने चाहिए जिससे इसमें से निगेटिव ऊर्जा निकल कर पॉजिटिव हो जाएं।

- फेंगशुई में ऐसा माना जाता है कि पांच या सात पाइप वाली विंड चाइम नेगेटिव एनर्जी दूर करती है। छह या आठ पाइप वाली विंड चाइम ड्रॉइंग रूम के उत्तर-पश्चिम में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

- फेंगशुई और वास्तु में विंड चाइम को खुशहाली लाने वाली ध्वनि तरंगों का साधन माना गया है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला खूबसूरत शो पीस है। इसकी ध्वनि से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

- जो लोग समाज में अपनी लोक प्रियता और सम्मान चाहते हैं वह सेरेमिक सेब ने 2 या 9 रॉड के विंड चाइम को लिविंग रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं।

- गार्डन में पेड़-पौधों के बीच विंड चाइम की मधुर आवाज कानों को सुकून देती है। आप चाहें तो गार्डन एंट्रेंस पर भी विंड चाइम लगा सकती हैं।

- लकड़ी और बांस से बने विंड चाइम घर को बहुत ही सौम्य लुक देते हैं। इन्हें पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व दिशा में लटकाना चाहिए। यह घर-गृहस्थी केलिए अच्छे माने जाते हैं।

- अगर पीतल या स्टील की बनी विंड चाइम खरीद रहे हैं, तो इसमें रॉड की संख्या 6 या 7 होनी चाहिए, यह घर में संपन्नता लाती है।

- अगर विंड चाइम बांस की बनी हो, तो इसमें रॉड की संख्या 3 या 4 होनी चाहिए। इससे उसका अधिकतम लाभ प्राह्रश्वत होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.