होली खेलन बरसाने में आए हैं, नटवर नंद किशोर
ब्रज में होली का हुरियारा शुरू हो गया है। ताज महोत्सव के तहत मंगलवार को सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर ब्रज के लोकनृत्यों की मोहक छटा बिखरी। भगवान कृष्ण के महारास और ब्रज की फूलों की होली और लट्ठामार होली पर दर्शक झूम उठे। सदर बाजार में मंगलवार की शाम कार्यक्रम की शुरुआत शारदा प्रसाद की गजलों से हुई। इस
आगरा। ब्रज में होली का हुरियारा शुरू हो गया है। ताज महोत्सव के तहत मंगलवार को सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर ब्रज के लोकनृत्यों की मोहक छटा बिखरी। भगवान कृष्ण के महारास और ब्रज की फूलों की होली और लट्ठामार होली पर दर्शक झूम उठे।
सदर बाजार में मंगलवार की शाम कार्यक्रम की शुरुआत शारदा प्रसाद की गजलों से हुई। इसके बाद शुभम श्रीवास्तव ने सिंगिंग और अवनी श्रीवास्तव ने मोनो एक्िटग की प्रस्तुति दी। रमन सिंह धाकड़ के निर्देशन में मोहक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। अमरदीप गौतम ने गीत 'लफ्जों में कह न सकूं.' प्रस्तुत किया। इसके बाद दिनेश शर्मा के निर्देशन में ब्रज लोक नृत्यों की प्रस्तुति हुई। कलाकारों ने 'रसिया को नारि बनाओ रे.' पर भगवान श्रीकृष्ण के महारास रचाने की मोहक प्रस्तुति दी। ब्रज लोकनृत्य की प्रस्तुति देने के बाद उन्होंने 'होली खेलन बरसाने आये हैं नटवर नंद किशोर.' पर जब फूलों की होली और लट्ठमार होली की प्रस्तुति दी तो दर्शक थिरक उठे। सदर बाजार में घूम रहे विदेशी पर्यटक भी फूलों की होली में शामिल हुए। इसके बाद गूंज बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन दिनेश श्रीवास्तव, मो. इस्माइल खान और विशेषता शर्मा ने किया। वहीं, नूरजहां मंच में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे से बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां शुरू हुईं। रुचि पाराशर, कुमार कपिल, मो. आमिर, पुष्पांक शर्मा, डॉ. लव शर्मा ने मोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।