सपने में देवी-देवता के दर्शन होने से...
लेकिन हर सपने का ज्योतिष शास्त्र में अपना एक अलग महत्व बताया गया है, जिसे सपने के अनुसार उस सपने के मायने जान सकते हैं।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 26 May 2016 04:56 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 05:03 PM (IST)
सपने जब आते हैं तो हम एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाते हैं। सपनों के बारे में आधुनिक वैज्ञानिकों का मत है कि, 'हमारे मस्तिष्क के आसपास चौबीस करोड़ रक्त वाहनियों और शिराओं की मोटी पट्टी बनी हुई है जो मानव चेतन और अचेतन व दृष्य और अदृष्य बिंबों को लेकर उस पट्टी पर सुरक्षित जमा रखते हैं और समय आने पर वे बिंब ही स्वप्न का आकार लेकर व्यक्ति के सामने प्रकट होते हैं।'
लेकिन हर सपने का ज्योतिष शास्त्र में अपना एक अलग महत्व बताया गया है, जिसे सपने के अनुसार उस सपने के मायने जान सकते हैं।
कुछ सपने और उनके अर्थ
- हवा में या आकाश में उड़ने का सपना देखना शुभ माना जाता है।
- सपने में पर्वत पर चढ़ते देखना भी धन प्राप्ति का संकेत माना गया है।
- सपने में देवी-देवता के दर्शन होते हैं तो आपको सफलता के साथ-साथ धन लाभ भी होता है।
- यदि सपने में जलता हुआ दीपक दिखाई तो समझिए कि आपको लाभ होने वाला है।
- सपने में यदि सफेद घोडा देखते हैं तो यह को देखना धन प्राप्ति एवं सुखद भविष्य का संकेत है।
- यदि सपने में गाय का दर्शन होना से अधिक शुभ माना गया है इससे व्यक्ति को यश, वैभव की प्राप्ति होती है।
- सपने में काले बिच्छू को देखना धन लाभ का संकेत माना गया है।
- यदि सपने में स्वयं को किसी पेड पर चढते हुए देखते हैं तो भी आपको कहीं से धनार्जन हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें