गुरु दीक्षा का बड़ा महत्व है
रामानुज संप्रदाय एक गौरवशाली परंपरा है। इसमें तिरुमला में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर को भारत के प्रथम आचार्य रामानुज स्वामी ने शंख-चक्र देकर गुरु दीक्षा प्रदान की। उसी परंपरा अनुसार रामानुजाचार्य नागोरिया मठ में गुरु दीक्षा का बड़ा महत्व है। सभी के जीवन में एक प्रेरणा पुंज होना चाहिए।
इंदौर। रामानुज संप्रदाय एक गौरवशाली परंपरा है। इसमें तिरुमला में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर को भारत के प्रथम आचार्य रामानुज स्वामी ने शंख-चक्र देकर गुरु दीक्षा प्रदान की। उसी परंपरा अनुसार रामानुजाचार्य नागोरिया मठ में गुरु दीक्षा का बड़ा महत्व है। सभी के जीवन में एक प्रेरणा पुंज होना चाहिए।
यह बात नागोरिया पीठाधिपति स्वामी विष्णुप्रपन्नााचार्य ने बुधवार को कही। वे लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान में दीक्षा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। अनेक भक्तों ने दीक्षा ली। 31 जुलाई को सुबह 8.30 बजे गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।