फाल्गुनी कांवड़ के रंग में डूबी धर्मनगरी
धर्मनगरी पर फाल्गुनी कांवड़ का रंग चढऩे लगा है। बड़ी संख्या में धर्मनगरी में कांवडि़ए जल भरने के लिए पहुंच रहे हैं। जितने शिव भक्त पहुंच रहे हैं, उतने ही वापसी की डग पकड़ रहे हैं। फाल्गुनी कांवड़ से धर्मनगरी के बाजार का भी सन्नाटा टूटा है।
हरिद्वार। धर्मनगरी पर फाल्गुनी कांवड़ का रंग चढऩे लगा है। बड़ी संख्या में धर्मनगरी में कांवडि़ए जल भरने के लिए पहुंच रहे हैं। जितने शिव भक्त पहुंच रहे हैं, उतने ही वापसी की डग पकड़ रहे हैं। फाल्गुनी कांवड़ से धर्मनगरी के बाजार का भी सन्नाटा टूटा है।
पिछले कुछ समय में फाल्गुनी कांवड़ का ट्रेंड भी बदला है। अब दिल्ली-हरियाणा से भी कांवडिय़े पहुंचे लगे हैं। कांवड़ यात्रा साल में दो बार होती है। फाल्गुनी कांवड़ के साथ ही श्रावण मास में कांवड़ यात्रा होती है। फाल्गुनी कांवड़ में पहले कांवडिय़ों की संख्या सीमित होती थी। लेकिन, पिछले कुछ सालों में इसका ट्रेंड बदला है। अब बड़ी संख्या में लोग इसमें पहुंच रहे हैं। पहले हरिद्वार से सटे उत्तर प्रदेश के जनपदों के लोग ही इसमें आते थे, लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कांवडि़ए भी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही श्रवण मास की कांवड़ यात्रा में हुड़दंग ज्यादा होने से भी कई कांवडि़ए फाल्गुन में जल लेकर जाते हैं।
बहरहाल, धर्मनगरी में फाल्गुनी कांवड़ का रंग गहरा हो गया है। बड़ी संख्या में कांवडि़ए पहुंच रहे हैं। हरकी पैड़ी व आसपास का इलाका कांवडिय़ों से भरा है। पूरे मेला क्षेत्र में भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सत्रह फरवरी को महाशिवरात्रि से पहले बड़ी संख्या में कांवडि़ए यहां पहुंचेंगे। 13 फरवरी से ज्यादा कांवडिय़ों के आने का अनुमान प्रशासन लगा रहा है।
फाल्गुनी कांवड़ यात्रा व महाशिवरात्रि को लेकर मेला क्षेत्र आठ जोन में बंटा-
फाल्गुनी कांवड़ यात्रा व महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। मेला क्षेत्र को आठ जोन व 24 सेक्टर में बांटा गया है। बुधवार को डीएम व एसएसपी ने मेला ड्यूटी में तैनात कर्मियों को मेले से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर महाशिवरात्रि के लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया।
यातायात पुलिस लाइन में आज मेले को संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। डीएम एचसी सेमवाल व एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेले की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी सिटी सुरजीत सिंह पंवार को दी गई। पुलिस कर्मियों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि बार्डर पर कांवड़ मेले के वाहनों से डीजे उतारे जाएंगे। माहौल खराब करने वालों को अलग से चिह्न्ति कर कंट्रोल रूम को सूचना देने को कहा गया।