Move to Jagran APP

गोपाष्टमी पर्व की तैयारियों में जुटे भक्त

गोपाष्टमी पर्व की तैयारियों में पूरा वृंदावन ही नहीं ब्रजमंडल जुटा है। ब्रजवासी इस दिन गोचारण और गायों की पूजा कर उन्हें भोजन करायेंगे। उधर गोशालाओं में उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण ने गोचारण शुरू किया। इस दिन अपने सखा और भाई बलदाऊ के साथ भगवान श्रीकृष्ण

By Edited By: Published: Fri, 08 Nov 2013 02:46 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2013 03:28 PM (IST)
गोपाष्टमी पर्व की तैयारियों में जुटे भक्त

वृंदावन। गोपाष्टमी पर्व की तैयारियों में पूरा वृंदावन ही नहीं ब्रजमंडल जुटा है। ब्रजवासी इस दिन गोचारण और गायों की पूजा कर उन्हें भोजन करायेंगे। उधर गोशालाओं में उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

loksabha election banner

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण ने गोचारण शुरू किया। इस दिन अपने सखा और भाई बलदाऊ के साथ भगवान श्रीकृष्ण गाय चराने वन में गये। यहीं से शुरू हुई भगवान की लीलाएं। भगवान ने गायों की सेवा कर उनकी समृद्धि का संदेश दिया। अष्टमी पर छोटे गोपालक अपनी गायों को सुबह नहलाकर आकर्षक श्रृंगार करते हैं, इसके बाद गायों को गोचारण के लिए ले जाना उत्सव का प्रमुख अंग है।

शहर में एक सैकड़ा से अधिक गोशालाओं में गोपाष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गोशाला संचालकों के अनुसार इस दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्त्रम आयोजित होंगे।

प्राचीन पंचायती गोशाला में अष्टमी के दिन सुबह से ही उत्सव शुरू हो जायेंगे। प्रात:काल गोशाला में मौजूद हजारों गायों को नहलाकर उनका विशेष श्रृंगार किया जायेगा। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण, बलदाऊ और सखा गायों को लेकर निकलेंगे गोचारण के लिए। नगर में गायों का भ्रमण होगा। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालु गोपूजन कर पुण्य प्रात करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.