Move to Jagran APP

उत्तराखंड में मौसम सुहावना, चारधाम यात्रा सुचारु

उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहा। राज्य के अधिकतर हिस्सों में चटख धूप खिली रही। चारधाम यात्रा सुचारु रहा और हाईवे पर भी यातायात सुचारु रहा। वहीं धीरे-धीरे मौसम ने करवट लेनी भी शुरू कर दी है। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास भी लोगों को होने लगा है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 04:07 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 04:09 PM (IST)
उत्तराखंड में मौसम सुहावना, चारधाम यात्रा सुचारु

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहा। राज्य के अधिकतर हिस्सों में चटख धूप खिली रही। चारधाम यात्रा सुचारु रहा और हाईवे पर भी यातायात सुचारु रहा। वहीं धीरे-धीरे मौसम ने करवट लेनी भी शुरू कर दी है। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास भी लोगों को होने लगा है।

loksabha election banner


पौड़ी जिले में धूप रही व सड़कों पर आवाजाही सुचारु रही। रुद्रप्रयाग जिले में भी मौसम साफ रहा, साथ ही केदारनाथ यात्रा भी सुचारु है। चमोली जिले में भी मौसम साफ है, वहीं बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात सुचारु रहा।
आज सुबह हेमकुंड के लिए 350 से अधिक यात्री गोविंदघाट से रवाना हुए l बदरीनाथ में भी यात्रियों की संख्या में बढोत्तरी हुई हैl उत्तरकाशी जिले में भी मौसम साफ रहा और गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा सुचारु रही।
राजधानी में भी आज चटख धूप खिली रही। वहीं कुमाऊं मंडल में भी मौसम साफ रहा और सड़कों पर आवाजाही भी व सुचारु रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.