Move to Jagran APP

दर्शन कर धन्य हुए शिवभक्त

बाबा बुढ्डा अमरनाथ जी के दर्शन को आने वाले पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने शनिवार सुबह बाबा बुढ्डा अमरनाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद वापस जम्मू के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार देर रात्रि 11 बजे 1250 श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ पहुंचा था। यहां पर विश्राम करने के बाद शनिवार सुबह श्र

By Edited By: Published: Sun, 03 Aug 2014 03:13 PM (IST)Updated: Sun, 03 Aug 2014 03:14 PM (IST)

राजौरी, जागरण संवाददाता। बाबा बुढ्डा अमरनाथ जी के दर्शन को आने वाले पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने शनिवार सुबह बाबा बुढ्डा अमरनाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद वापस जम्मू के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार देर रात्रि 11 बजे 1250 श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ पहुंचा था।

loksabha election banner

यहां पर विश्राम करने के बाद शनिवार सुबह श्रद्धालुओं का जत्था पुंछ से सुबह मंडी तहसील के राजपुरा गांव की तरफ रवाना हुआ। यहां पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर के दर्शन किए और कुछ समय वहां पर रुकने के बाद जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीस जम्मू के लिए रवाना हो गया।

प्रशासन द्वारा जम्मू से लेकर बाबा बुढ्डा अमरनाथ तक सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सेना, सीआरपीएफ के साथ साथ पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुख्ता हो सके।

वहीं, पुंछ जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ साथ विभिन्न संस्थाओं द्वारा यात्रियों के लिए लंगर आदि का प्रबंध भी किया गया है।

जम्मू से दूसरा जत्था रवाना

जम्मू। बाबा बुढ्डा अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था शनिवार को जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास से पुंछ के लिए रवाना हो गया। एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने झंडी दिखाकर इस जत्थे को रवाना किया। जत्थे में 350 श्रद्धालु सात बसों के जरिए बम बम भोले का जयघोष करते हुए पुंछ के लिए रवाना हो गए। रवानगी के दौरान यात्र प्रमुख सुरेन्द्र मिश्र ने कहा कि बुढ्डा अमरनाथ यात्रा से पुंछ और राजौरी में बेहतर वातावरण बना है। लोगों का मनोबल भी ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि यात्रओं से ही प्रदेश में शांति का माहौल बनेगा। यात्र के दौरान बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पांडे, प्रदेश संयोजक नवीन सूदन, राकेश शर्मा, मनोज वर्मा, कार्तिक सूदन भी उपस्थित थे। बाद में इस यात्र का अखनूर व अन्य स्थलों पर स्वागत किया गया। वहीं बाबा बुढ्डा अमरनाथ के लिए लोग अपने तौर पर भी बढ़चढ़ कर जा रहे हैं। बस स्टैंड से भी कुछ बसें पुंछ के लिए निकली है। वहीं, अखनूर क्षेत्र से भी लोग बसों व अन्य वाहनों के जरिए बाबा बुढ्डा अमरनाथ यात्रा के लिए निकले हैं।

पढ़े: बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का श्रीगणेश

बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.