21 को धनतेरस, 23 को मनेगी दीपावली
धनतेरस कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी को मनाया जाता है। आचार्य पं.विनोद झा वैदिक का कहना है कि धनतेरस पर इस वर्ष पीले या लाल चीज की खरीदारी बेहद शुभ है। हनुमान जयंती 22 को- भक्तराज हनुमान की जयंती 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। सियाबिहारी कुंज ठाकुरबाड़ी के महंत पं.नागेन्द्र दास का कहना है कि भक्त राज हनुमान की जयंती मनाने
धनतेरस कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी को मनाया जाता है। आचार्य पं.विनोद झा वैदिक का कहना है कि धनतेरस पर इस वर्ष पीले या लाल चीज की खरीदारी बेहद शुभ है।
हनुमान जयंती 22 को-
भक्तराज हनुमान की जयंती 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। सियाबिहारी कुंज ठाकुरबाड़ी के महंत पं.नागेन्द्र दास का कहना है कि भक्त राज हनुमान की जयंती मनाने के लिए मंदिर में विशेष तैयारी की गई है।
छोटी दीपावली को होगा यमराज को दीपदान-
दीपावली के एक दिन पहले छोटी दीपावली मनाने की परंपरा है। 22 अक्टूबर को यमराज को दीपदान किया जाएगा। उस दिन रात में घर के सभी सदस्यों के भोजन के बाद दरवाजे के बाहर दीप चलाया जाता है।
स्थिर लग्न में करें लक्ष्मी की पूजा
विद्वान पण्डितों का कहना है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा स्थिर लग्न में करना शुभ माना जाता है। कुंभ, वृष और सिंह लग्न को स्थिर लग्न माना जाता है।