19 से 26 अक्टूबर हर दिन कई योगों के संयोग बन रहे हैं
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आभूषण, वाहन, जमीन, मकान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र, खाता-बही, कम्प्यूटर, लेपटॉप और तराजू, हर तरह की वस्तुओं की खरीदारी के लिए ये अत्यधिक उत्तम रहेंगे।
दीपावली से पूर्व 19 से 26 अक्टूबर हर दिन कई योगों के संयोग बन रहे हैं। इन दिनों सर्वार्थसिद्घि, शनि पुष्य, रवि पुष्य, त्रिपुष्कर योग, कुमार व राजयोग का अद्भुत संयोग है। करवा चौथ पर पूरे दिन सर्वार्थसिद्घि योग रहा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रवि पुष्य व शनि पुष्य बहुत ही मंगलकारी होते हैं। ये योग 20, 21 व 22 अक्टूबर को बनेंगे। 22 अक्टूबर का दिन तो और भी खास रहेगा।
इस दिन शनि पुष्य के साथ त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। 23 अक्टूबर को भी दो योग सर्वार्थसिद्घि व रवि पुष्य आ रहे हैं। जबकि 25 अक्टूबर को कुमार योग रहेगा। वहीं 26 अक्टूबर को दोपहर से देर रात तक राजयोग का संयोग रहेगा। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आभूषण, वाहन, जमीन, मकान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र, खाता-बही, कम्प्यूटर, लेपटॉप और तराजू, हर तरह की वस्तुओं की खरीदारी के लिए ये अत्यधिक उत्तम रहेंगे।
कब कौन से मुहूर्त में करें खरीदी - 20 अक्टूबर : रवि योग रात 10ः15 से शुरू होगा। इस दिन जमकर करें खरीदारी। पूरे दिन रहेगा शुभ मुहूर्त - 21 अक्टूबरः रवि योग के साथ सर्वसिद्घि योग अगले दिन सुबह 6ः34 तक रहेगा। - 22 अक्टूबर : त्रिपुष्कर योग सुबह 6ः31 से 1ः11 बजे तक। रात में शनि पुष्य योग। - 23 अक्टूबरः सर्वार्थसिद्घि व रविपुष्य सुबह 6ः31 से रात 8ः38 तक। - 25 अक्टूबरः कुमार योग सुबह 6ः35 से रात 11ः03 बजे तक। - 26 अक्टूबर- राजयोग दोपहर 2ः36 से देर रात 1ः04 बजे तक।