सप्ताह के व्रत त्योहार
सप्ताह के व्रत त्योहार [20 सितंबर से 26 सितंबर तक] 20 सितंबर: द्वादशी का श्राद्ध (बारस), संन्यासियों-वैष्णवों का श्राद्ध। 21 सितंबर: प्रदोष व्रत, त्रयोदशी (तेरस का श्राद्ध), मघा श्राद्ध। 22 सितंबर: मासिक शिवरात्रि व्रत, मतांतर से चतुर्दशी (चौदस) का श्राद्ध, दुर्मरण श्राद्ध-शस्त्र, अग्नि, विष, जल दुर्घट
सप्ताह के व्रत त्योहार [20 सितंबर से 26 सितंबर तक]
20 सितंबर: द्वादशी का श्राद्ध (बारस), संन्यासियों-वैष्णवों
का श्राद्ध।
21 सितंबर: प्रदोष व्रत, त्रयोदशी (तेरस का श्राद्ध), मघा
श्राद्ध।
22 सितंबर: मासिक शिवरात्रि व्रत, मतांतर से चतुर्दशी (चौदस) का श्राद्ध, दुर्मरण श्राद्ध-शस्त्र, अग्नि, विष, जल दुर्घटना से मृत का श्राद्ध।
23 सितंबर: पितृविसर्जनी अमावस्या, सभी तिथियों का श्राद्ध एवं समस्त पितरों का श्राद्ध आज किया जा सकता है, महालया समाप्त, वैधृति महापात्र सायं 7.11 से रात्रि 1.07 तक, भौमवती अमावस पर्वकाल प्रात: 9.44 से, गंगास्नान करोड़ों सूर्यग्रहण तुल्य फलदायक।
24 सितंबर: देवकार्य की आश्विनी अमावस्या, नाती द्वारा नाना-नानी का श्राद्ध।
25 सितंबर: शारदीय नवरात्र प्रारंभ, कलश स्थापना दोपहर 1.22 बजे तक, अग्रसेन जयंती, संदिग्ध चंद्रदर्शन।
26 सितंबर: स्पष्ट चंद्रदर्शन, रेमंत पूजन (मिथिलांचल)।
संध्या टंडन