कैलाश यात्रा पर जा रहे तीसरे जत्थे का स्वागत
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे तीसरे जत्थे का अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
गाजियाबाद। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे तीसरे जत्थे का अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जत्थे में इस बार 44 श्रद्धालु शामिल हैं।
बुधवार को समिति के अध्यक्ष कैलाशी महेंद्र कौशिक ने सभी श्रद्धालुओं को फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। जत्थे में 12 महिलाएं एवं 12 पुरूष शामिल हैं। इस अवसर पर कर्नाटक से आए डीएन नरसिम्हा ने सभी यात्रियों को आगामी यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दी। परिसर में शिव भक्तों ने शिव भजन गाकर वातावरण को पूरी तरह से भक्ति के रस में सराबोर कर दिया।
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले सभी यात्री काफी उत्साहित दिखाई दिए। स्वागत कार्यक्रम में देवेंद्र हितकारी,पुनीत कुमार, सौरभ शर्मा विशाल,नवनीत व प्रवीण शर्मा उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर