Move to Jagran APP

2015 क्या कहते हैं सितारे

जीवन सुंदर यात्रा है। यह ऐसा अनमोल तोहफा है जो अस्तित्व के रूप में हमें मिला है। इस यात्रा में खूबसूरत मोड़ भी आते हैं तो कठिन पड़ाव भी। अंधेरों और मुश्किलों से उबर कर और हर स्थिति को सहज-सकारात्मक भाव से स्वीकार कर ही इस यात्रा का आनंद उठाया

By Edited By: Published: Tue, 30 Dec 2014 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 30 Dec 2014 03:52 PM (IST)
2015  क्या कहते हैं सितारे

मेष

loksabha election banner

(मार्च 21-20 अप्रैल)

सेहत

वर्ष 2015 में सही जीवनशैली अपनाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखेंगे, फिटनेस रुटीन बनाएंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। इस साल यात्राओं के योग भी बनते रहेंगे।

रिश्ते

दिल, दोस्ती और प्रेम के मामले छाए रहेंगे। मन में कोमल भावनाएं जागेंगी और रिश्तों की गुत्थियां भी सुलझ जाएंगी। पिछले कुछ समय से नकारात्मक भावनाएं हावी थीं, मगर इस साल दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं में बदलाव आएगा। रिश्तों में तभी ख्ाुशी मिल सकती है, जब अतीत को भुला कर आगे बढें। वर्ष के अंत तक समझ आ जाएगा कि महत्वपूर्ण संबंधों में प्रेम जगाए रखने के लिए उन्हें ऊर्जावान बनाना ज्ारूरी है। इस साल छुट्टियों, रोमांचक कार्यों, रोमैंटिक स्वभाव को विस्तार दें, तभी रिश्तों में जोश पैदा होगा।

करियर

बिज्ानेस पार्टनरशिप में सहयोग, संतुलन और लाभ रहेगा। कारोबार में कोई परिवर्तन होगा, जिससे सफलता मिलेगी। पुराने प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे और नई योजनाएं सही ढंग से शुरू होंगी। जीवन को हर कोण से देखने का अवसर प्राप्त होगा। जाने-माने लोगों से मुलाकात होगी। कई गतिविधियों में लगे रहने से ज्िांदगी को करीब से देखने का मौका मिलेगा। सफलता तक पहुंचने के कई मौके इस साल मिलते रहेंगे। जीवन के प्रति नया नज्ारिया पनपेगा और यथार्थ में जीना सीखेंगे।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, जानकार तो पंडित भी होते हैं। मगर जीवन सच्चे ज्ञान और समझदारी से महकता है। सिर्फ शब्दों को जानने से कुछ नहीं मिलता, भाव समझने से ही जीवन सुंदर बनता है।

महत्वपूर्ण महीने : मार्च, अप्रैल

महत्वपूर्ण अंक : 3, 12

महत्वपूर्ण रंग : गोल्डन येलो, ऑरेंज

महत्वपूर्ण रत्न : डायमंड

वृष

(अप्रैल 21-21 मई)

सेहत

ख्ाासा व्यस्त रखेगा यह साल। सही खानपान और फिटनेस दिनचर्या से अपने ऊर्जा स्तर को संतुलित रखने में कामयाब रहेंगे। बीते हुए को भुला कर ताज्ागी के साथ नए साल का स्वागत करेंगे और वर्ष भर इस ताज्ागी, ऊर्जा और आत्मविश्वास को बनाए रखेंगे।

रिश्ते

प्यार के मामले में इस साल इज्ाहार का समय नज्ार आ रहा है। प्रियजनों या जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। रिश्ते में कमिटमेंट बढेगा और भविष्य के लिए कुछ योजनाएं भी बन सकती हैं। मित्रों, प्रियजनों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। पिछले कुछ समय से घरेलू स्थितियों पर पकड ढीली हो रही थी, मगर इस साल नियंत्रण अपने हाथ में लेंगे। गंभीर रहने के बजाय सहज जीवन जीना पसंद करेंगे। रिश्तों में ऊर्जा के लिए अक्टूबर-नवंबर के महीने में यात्रा प्लान कर सकते हैं।

करियर

इस साल करियर में सफलता मिलेगी, नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है। सत्ता, सरकार और उच्च पदों पर बैठे लोगों से मेलजोल होगा। करियर में स्थायित्व रहेगा और आर्थिक स्तर पर संतुष्टि मिलेगी। समय, ऊर्जा और आर्थिक प्रबंधन के सही समन्वय से स्थितियां बेहतर बनेंगी। मगर सफलता की निरंतरता बनाए रखने के लिए इस ऊर्जा को जारी रखना भी ज्ारूरी होगा। मार्च-अप्रैल में बिज्ानेस ट्रिप संभव है।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, सवाल यह नहीं है कि कुरूपता को सुंदरता और दर्द को ख्ाुशी में कैसे बदलें। सवाल यह है कि जड को चेतन, अंधकार को प्रकाश, नकारात्मक मूल्यों को सकारात्मक मूल्यों में कैसे बदलें।

महत्वपूर्ण महीने : अप्रैल, मई, नवंबर

महत्वपूर्ण अंक : 4, 5, 13

महत्वपूर्ण रंग : ब्राउन, गोल्डन येलो

महत्वपूर्ण रत्न : पन्ना

मिथुन

(मई 22-21 जून)

सेहत

इस साल योग व वैकल्पिक उपायों से सेहत को दुरुस्त रखेंगे। अपनी या किसी पारिवारिक सदस्य की सेहत के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित होगा। खानपान, काम और नींद में कमी या अति से बचें। इस वर्ष धूम्रपान या नशे जैसी लत को छोड सकेंगे। घर-ऑफिस में सुकून रहेगा। यात्राओं से संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

रिश्ते

इस साल रिश्तों में कुछ नए व गहरे अनुभव होंगे। समझदारी पनपेगी, साथ ही आज्ाादी और स्पेस भी महसूस होगा। कभी-कभी कोई विवाद मन के द्वंद्व को ख्ात्म कर समझदारी देता है। महत्वपूर्ण लोगों का सम्मान हासिल होगा, साथ ही दोस्ती और भरोसा भी पैदा होगा। रिश्तों में उतार-चढाव की स्थितियां आ सकती हैं, लेकिन हर क्षण का आनंद उठाएं। अप्रैल-मई में कोई निजी यात्रा रिश्तों में नई ऊर्जा पैदा करेगी।

करियर

इस साल कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। त्वरित निर्णय लेंगे और उन्हें लागू करेंगे। बिज्ानेस मामलों में भावुक या आदर्शवादी होने के बजाय व्यावहारिक बने रहेंगे। भूमि के क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा। चुनौतियों का सामना करेंगे और बाधाओं से लडेंगे। दिसंबर में बिज्ानेस यात्रा संभव है।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, जीवन निरंतर चलने वाली यात्रा है, जिसमें कोई अंतिम मंज्िाल नहीं होती। न कहीं से चले थे-न कहीं पहुंचना है। इसलिए बिना मंज्िाल की परवाह किए नाचें-ख्ाुशियां मनाएं और इस जीवन का उत्सव मनाएं।

महत्वपूर्ण महीने : मई, जून, दिसंबर

महत्वपूर्ण अंक : 5, 6, 14

महत्वपूर्ण रंग : स्काई ब्ल्यू, ब्राउन

महत्वपूर्ण रत्न : मूनस्टोन

कर्क

(जून 22-21 जुलाई)

सेहत

इस वर्ष मानसिक तनाव व दबाव से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की सलामती के लिए खानपान सही रखें, साथ ही दिनचर्या को अव्यवस्थित न होने दें। सुकून के लिए छुट्टी ज्ारूरी है। इस वर्ष दो महत्वपूर्ण यात्राएं काड्र्स में नज्ार आ रही हैं। साल के अंत में हिल स्टेशंस पर जा सकते हैं। इसके अलावा भी छुट्टी व यात्राएं हो सकती हैं।

रिश्ते

प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण इस वर्ष रिश्तों का मूलमंत्र रहेगा। रिश्तों में भ्रम से बचने के लिए यह जानना ज्ारूरी है कि कौन और क्या जीवन में महत्वपूर्ण है। मई-जून के महीने में कोई नया प्रेम संबंध पनप सकता है। नई दोस्ती और संपर्कों के कारण सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। लेकिन ऐसे लोगों से बचना ज्ारूरी होगा, जो आपके ज्ारिये अपने स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। रिश्तों में ख्ाुश रहने के लिए मूड स्विंग से बचें।

करियर

बुद्धिमत्ता, ज्ञान, पूर्वाभास, सही समय पर सही जगह पहुंचने की काबिलीयत और काम में महारत के कारण इस वर्ष करियर में सफलता मिलेगी। लक्ष्यों व प्राथमिकताओं की सूची तैयार करेंगे और पूरी क्षमता के साथ निर्णय लेंगे। दूसरों के सामने ईमानदारी से विचार व्यक्त रखेंगे। मीडिया में कवरेज से कई अवसर खुलेंगे। चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स हाथ में लेने से प्रतिभा निखरेगी। ज्िाम्मेदारियां उठाएंगे और लोगों को उनकी क्षमता का एहसास करा सकेंगे। मई-जून में बिज्ानेस ट्रिप संभव है।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, ख्ाुशी का अर्थ है अपने जीवन से तारतम्य बनाए रखना और अपने काम से प्रेम करना। यह ध्यान की स्थिति होती है। अपने काम से प्यार करते हैं और जीवन से प्यार करते हैं तो यही ध्यान का अवस्था है।

महत्वपूर्ण महीने : मई, जून, जुलाई, दिसंबर

महत्वपूर्ण अंक : 6, 7, 15

महत्वपूर्ण रंग : ब्राउन, रेनबो पेस्टल्स

महत्वपूर्ण रत्न : रूबी

ङ्क्षसह

(जुलाई 23-23 अगस्त)

सेहत

इस वर्ष सेहत, सफलता और प्रसन्नता हासिल करने के लिए जीवनशैली बदलेंगे। धूम्रपान या नशे की लत से निज्ाात पाएंगे। योग व वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से सेहत अच्छी रहेगी। घर-ऑफिस में सुकून महसूस करेंगे। यात्रा व संचार से विस्तार व विकास होगा।

रिश्ते

प्रेम व रोमैंस के क्षण मिलते रहेंगे, इसलिए जीवन काफी घटनाप्रद प्रतीत होगा। भावनाएं हावी रहेंगी। संवेदनशील होने के कारण जल्दी आहत भी हो सकते हैं। अपने और दूसरों के प्रति कठोरता से बचें। रिश्ते आपकी उम्मीदों से ज्य़ादा बदल जाएंगे। कोई भी कमिटमेंट करने से पहले सोच-विचार लें। धैर्य से घरेलू स्तर पर शांति बनाए रखेंगे। बच्चों पर गर्व होगा, मगर वे बडे व आज्ााद हो रहे हैं, लिहाज्ाा उनसे रिश्ते भी बदलेंगे।

करियर

इस साल आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रोफेशनल स्थितियां बदलेंगी और करियर में स्थायित्व मिलेगा। सफलता का स्वाद चखेंगे, लेकिन यह आगे भी जारी रहे, इसके लिए रचनात्मक प्रयास जारी रखें। कलात्मक-रचनात्मक कार्यों से ख्ाुशी मिलेगी। सकारात्मक दृष्टिकोण से कारोबारी चुनौतियों का सामना करेंगे।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, न तुम कहीं से आए हो-न कहीं जाओगे। यही समझाती है चेतना, मगर तुम समझते ही नहीं। युवा हो तो बूढे होगे, ज्िांदा हो तो एक दिन मरोगे भी, यह सब चेतना की ही स्थितियां हैं।

महत्वपूर्ण महीने : जुलाई, नवंबर, दिसंबर

महत्वपूर्ण अंक : 7, 16

महत्वपूर्ण रंग : रॉयल ब्ल्यू, ऑरेंज, ब्राउन

महत्वपूर्ण रत्न : पेरिडॉट

कन्या

(अगस्त 24-23 सितंबर)

सेहत

यह साल ख्ाासा व्यस्त होगा। ऐसे में सेहत, आर्थिक स्थिति, खानपान और फिटनेस का ध्यान रखें। आयोजनों, मौज-मस्ती एवं शॉपिंग में अति से बचें। स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लेने से न हिचकिचाएं।

रिश्ते

परिवार में शांति बनाए रखेंगे और रिश्तों में विवाद से बचेंगे। घर-ऑफिस में कूटनीति से काम लें। पुराने मामले सुलझाते हुए चालाकी से काम लें। निरर्थक गतिविधियों और बोझ बन चुकी पार्टनरशिप से ख्ाुद को मुक्त करेंगे। परंपराएं तोडेंगे और विवादों से बचेंगे।

करियर

जनवरी-फरवरी में कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं। योग्य लोगों के साथ काम करेंगे। जन्मदिन के आसपास नई पार्टनरशिप शुरू हो सकती है। उतार-चढावों के बावजूद अंत में लाभ होगा। महत्वपूर्ण कारोबारी बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। सितंबर-अक्टूबर के महीने में कानूनी मसले सुलझ जाएंगे।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, बंधनरहित व्यक्ति ही सहज होकर हंस सकता है। अस्तित्व का यह खेल बहुत सुंदर और भव्य है, मुस्कराते हुए इसकी सराहना करें। मुस्कराना, जीवन का आनंद मनाना ही वास्तविक प्रार्थना है।

महत्वपूर्ण महीने : जनवरी, फरवरी, सितंबर

महत्वपूर्ण अंक : 8, 9, 17

महत्वपूर्ण रंग : वाइन रेड, स्काई ब्ल्यू

महत्वपूर्ण रत्न : लेपिस लज्ाूली

तुला

(सितंबर 24-23 अक्टूबर)

सेहत

इस साल ऊर्जा और सेहत को सुरक्षित रखने और जीवन के हर स्तर पर संतुलन बिठाने की आवश्यकता है। यात्राएं होती रहेंगी। बिज्ानेस यात्रा से सकारात्मक नज्ारिया पनपेगा। अगस्त-सितंबर में छुट्टी लेंगे, लेकिन सुस्ती से बचे रहें। चुस्त रहें, जागरूक रहें, क्योंकि इस वर्ष कई स्तरों पर काम करने हैं।

रिश्ते

इस वर्ष रिश्तों में मुश्किलें और भ्रम दूर होंगे और कमिटमेंट की स्थितियां बनेंगी। सिंगल हैं तो कोई प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। रिश्तों में मधुरता रहेगी। जहां भी जाएंगे, प्रशंसकों और दोस्तों की भीड लगाने में कामयाब रहेंगे। दिल की सच्चाई से वाकिफ होंगे और जीवन को उसकी वास्तविकता में देखेंगे।

करियर

इस वर्ष काफी सोच-विचार कर प्रोफेशनल बदलाव कर सकते हैं, जिससे सफलता और नए अवसरों की राह खुलेगी। सपनों के पंख पसार कर मनचाही दिशा में उडान भरने का समय है। छिपी हुई प्रतिभा उजागर होगी। प्रतिस्पर्धी स्थितियों, जटिल प्रोजेक्ट्स में जीत और अंतरराष्ट्रीय अवसरों में विस्तार की संभावना है।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, ख्ाुद को हर बंधन से आज्ााद करो। भ्रम व छलावे को ख्ात्म करो, घटनाओं को दर्शक बन कर देखो। तभी हंस पाओगे। फिर कोई तुम्हें नहीं रोक पाएगा।

महत्वपूर्ण महीने : फरवरी, मार्च, अगस्त, सितंबर, महत्वपूर्ण अंक : 9, 18

महत्वपूर्ण रंग : स्काई ब्ल्यू, रेनबो पेस्टल्स

महत्वपूर्ण रत्न : ओपल

वृश्चिक

(अक्टूबर 24-22 नवंबर)

सेहत

इस वर्ष सेहत व फिटनेस प्राथमिकता में है। डाइट व फिटनेस दिनचर्या बनाएंगे। भाग्य साथ है। सेहत के स्तर पर समस्या आई भी तो चिकित्सीय मदद से तुरंत सुलझ जाएगी। हर स्तर पर चुनौतियों का सामना करने और देश-विदेश घूमने की ऊर्जा बनी रहेगी।

रिश्ते

इस वर्ष जीवनसाथी के साथ ख्ाुशियों की साझेदारी करेंगे। दृष्टिकोण में बदलाव से रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। ख्ाास रिश्ते में रोमैंस और प्यार जगाएंगे। सकारात्मक रहने से हर स्तर पर सफलता मिलेगी। ख्ाुशख्ाबरी भी मिल सकती है। साथी के साथ यादगार समय गुज्ाारेंगे।

करियर

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और सुखोपभोग के साधन जुटाते रहेंगे। प्रतिस्पर्धी स्थितियों में सफलता के आसार हैं। प्रोफेशनल स्थितियां अप्रत्याशित रूप से सुधरेंगी। नई शुरुआत होगी। भाग्य साथ है। जोख्िाम उठा सकते हैं, नए प्रयोग कर सकते हैं। इस वर्ष अप्रत्याशित किंतु सकारात्मक घटनाएं होती रहेंगी।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, ज्िाम्मेदारियों से न भागें। अपने काम से प्यार करें और इंसानियत के लिए जो भी कर सकते हैं-करें। तनाव और कुंठा का संसार रचने से बचें और अपने कार्यों को प्रार्थना में बदलें, बिना यह सोचे कि इनसे क्या हासिल होगा।

महत्वपूर्ण महीने : अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर

महत्वपूर्ण अंक : 13, 10, 19

महत्वपूर्ण रंग : गोल्डन येलो, रॉयल ब्ल्यू महत्वपूर्ण रत्न : टोपाज्ा

शुभ अंक 5, शुभ रंग रेड

धनु

(नवंबर 23-23 दिसंबर)

सेहत

इस वर्ष शारीरिक-मानसिक चुस्ती बनी रहेगी। इससे विपरीत स्थितियों में असंभव लक्ष्यों को हासिल करना आसान हो जाएगा। खानपान, शॉपिंग या मौज-मस्ती में अति से बचें। यात्राएं होती रहेंगी लेकिन सतर्क न रहे तो इनसे सेहत बिगड सकती है।

रिश्ते

रिश्तों में नई शुरुआत से प्रेम, रोमैंस एवं संतुष्टि मिलेगी। पुराने नकारात्मक तौर-तरीकों को छोड कर सकारात्मक माहौल तैयार करेंगे। कोई प्रेम संबंध व्यस्त रखेगा। अंतत: साथी के प्रति भावनाएं व्यक्त करेंगे। सगाई या शादी की संभावना भी काड्र्स में नज्ार आ रही है। संवेदनशील होकर रिश्तों पर अपनी पकड बनाए रखने में कामयाब होंगे।

करियर

इस वर्ष सफलता व लाभ के लिए कार्यस्थल में नाटकीय बदलाव करेंगे। बिज्ानेस में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के साथ सराहना भी मिलेगी। विपरीत स्थितियों से जूझने का साहस रहेगा। विरोधी आपकी ताकत पहचानेंगे और आपसे दूर-दूर ही रहेंगे। काड्र्स में प्रमोशन के आसार नज्ार आ रहे हैं।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, आज सभी मशीन या रोबोट की तरह काम कर रहे हैं, बिना जागरूक हुए। यही तो समस्या है। जबकि सभी धर्मों का निचोड यही है कि व्यक्ति अधिक चेतन, जागरूक, सतर्क बने।

महत्वपूर्ण महीने : अप्रैल, नवंबर, दिसंबर

महत्वपूर्ण अंक : 4, 11, 20

महत्वपूर्ण रंग : गोल्डन येलो, पीकॉक ब्ल्यू

महत्वपूर्ण रत्न : टरकॉयज्ा

मकर

(दिसंबर 24-20 जनवरी)

सेहत

इस वर्ष सेहतमंद और सक्रिय रहेंगे। डाइट व फिटनेस के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेंगे, जिम जाएंगे और फिटनेस नियमों का पालन करेंगे। यदि स्वास्थ्य समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना ज्ारूरी होगा। याद रखें, अच्छी सेहत से ही ख्ाुशियां आती हैं।

रिश्ते

सच्ची दोस्ती, कमिटमेंट और सही निर्णय लेने से इस वर्ष प्रसन्नता रहेगी। परिजन जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संभव है, उनकी मदद से जीवनसाथी भी मिल जाए। भावनाएं व्यक्त करेंगे, लिहाज्ाा रिश्तों में पूर्णता रहेगी। काड्र्स में शादी के आसार भी नज्ार आ रहे हैं। मई महीने में यात्रा हो सकती है। इनसे संपर्क बढेंगे और भविष्य में कुछ अच्छे दोस्त भी मिल सकते हैं।

करियर

अपने कार्य में विशेषज्ञता से शोहरत और सराहना मिलेगी। लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। कानूनी मसले इच्छानुसार सुलझ जाएंगे। ज्ामीन, प्रॉपर्टी या बिज्ानेस में पैसा लगा सकते हैं। आर्थिक स्तर पर ध्यान देंगे। सितंबर में बिज्ानेस का विस्तार संभव है।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, ईश्वर दयालु है। यह उसकी उदारता है कि वह परीक्षा लेता है। परीक्षा जितनी मुश्किल होगी, जीवन में उतनी ही ख्ाुशी मिलेगी। उस परमपिता को धन्यवाद दें, जिसने तुम पर भरोसा जताया।

महत्वपूर्ण महीने : अप्रैल-मई, सितंबर-अक्टूबर, महत्वपूर्ण अंक : 5, 9

महत्वपूर्ण रंग : ब्राउन, ग्रीन, वाइन रेड

महत्वपूर्ण रत्न : गार्नेट

कुंभ

(जनवरी 21-19 फरवरी)

सेहत

ख्ाासा व्यस्त और चौंकाने वाला साल रहेगा यह। व्यस्तता के बीच अवकाश के क्षण भी मिलेंगे। दोस्तों-परिजनों के साथ समय बिताने से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत, फिटनेस और ख्ाुशी को प्राथमिकता देंगे। खानपान और फिटनेस के कुछ नए फॉम्र्युले लुभाएंगे, इनसे फायदा भी होगा।

रिश्ते

गंभीर दृष्टिकोण, विवादों, झगडों के बाद अब सहज और मस्त रहने का समय आ गया है। भावनात्मक निर्भरता ख्ात्म होगी और अपनी ताकत पहचानेंगे। रोमैंस के लिए समय मिलेगा। दोस्ती में कमिटमेंट की तरफ बढेंगे। प्रेम संबंधों में संतुष्ट रहेंगे। अक्टूबर महीने में कोई मज्ोदार यात्रा हो सकती है, जो रिश्तों को मज्ाबूत बनाएगी।

करियर

नए अवसर मिलेंगे और सकारात्मक बदलाव होंगे। अंजान दिशा की ओर छलांग लगाएंगे। इससे भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अप्रत्याशित रूप से आर्थिक व करियर संबंधी मामले सुलझ जाएंगे। प्राथमिकताएं तय करने से सही व त्वरित निर्णय ले सकेेंगे। नेतृत्व का स्वाभाविक गुण आपको अधिकारिक स्थिति प्रदान करेगा।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, बौद्धिकता का त्याग करें, स्वयं को फूल की तरह खिलने दें तभी ख्ाुशबू मिलेगी और हर दिशा महकेगी। तभी आपकी कृतज्ञता संकुचित नहीं होगी, वह हर ओर नज्ार आएगी। तभी प्रार्थना की स्थिति आएगी। कृतज्ञता ही प्रार्थना है।

महत्वपूर्ण महीने : फरवरी, जुलाई, अक्टूबर

महत्वपूर्ण अंक : 7, 10, 17

महत्वपूर्ण रंग : गोल्डन येलो, रॉयल ब्ल्यू

महत्वपूर्ण रत्न : अक्वामरीन

मीन

(फरवरी 20-20 मार्च)

सेहत

इस वर्ष ऊर्जा, सेहत, शारीरिक मज्ाबूती, सही पोस्चर और फिटनेस बनाए रखें। सेहत एक सीमा तक व्यक्ति की भावनात्मक स्थिति पर निर्भर करती है। संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और भावनात्मक संतुलन से सेहत सही रहेगी। जीवन के हर स्तर पर, ख्ाासतौर पर खानपान और भावनाओं में अति से बचें।

रिश्ते

प्यार व रोमैंस का एहसास पूरे वर्ष ख्ाुश रखेगा। घर, कार्यस्थल और दोस्ती में मिलने वाली महत्ता आपको प्रसन्नता के शिखर पर पहुंचा देगी। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण रोमैंस के मौके आते रहेंगे। बागबानी, बच्चों या पालतू पशुओं के साथ मन लगा रहेगा। नई शुरुआत के आसार हैं। जीवन या रिश्तों में कुछ अप्रत्याशित हो सकता है।

करियर

कार्यस्थल पर सकारात्मक स्थितियां पैदा कर सकेेंगे। सही प्रबंधन, संतुलन, जागरूकता से बाधाओं को शिकस्त देंगे। बैठकों-सेमीनारों में महत्वपूर्ण लोगों के बीच अपनी शैली, रचनात्मक विचारों का प्रभाव छोडेंगे।

संदेश

झेन गुरु ओशो कहते हैं, जिस पल ब्रह्म्ाांड का हिस्सा बनते हैं, उसी पल शांति मिल जाती है। उसका लक्ष्य आपका लक्ष्य, उसकी नियति आपकी नियति हो जाती है।

महत्वपूर्ण महीने : मार्च, अगस्त, अक्टूबर

महत्वपूर्ण अंक : 8, 11, 18

महत्वपूर्ण रंग : गोल्डन येलो, सी ब्ल्यू

महत्वपूर्ण रत्न : ऐमेथिस्ट

रिश्तों में हावी होने से बचें मकर राशि वाले

मकर राशि के लोग बौद्धिक विचारों से ओत-प्रोत और परफेक्शन प्रिय होते हैं। ग्ालतियों को जल्दी माफ नहीं कर पाते और एरर-फ्री लाइफ चाहते हैं। ये प्रेम और दोस्ती में ऑब्सेसिव होते हैं। ज्ारूरी है कि सनक से बचें और सहज-स्वाभाविक रहें, तभी इनके रिश्ते सुखद रह सकते हैं। ये स्थितियों और लोगों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए सीढी की तरह इस्तेमाल करते हैं। यही बात इन्हें स्वार्थी बनाती है। वैसे ये भरोसेमंद और ज्िाम्मेदार व्यक्ति होते हैं और कई बार दूसरों की ज्िाम्मेदारियां भी अपने ऊपर ले लेते हैं। इससे त्रस्त भी होते हैं। सामने वाले को सही-सही परखते हैं और उसके स्वभाव को समझ जाते हैं। इनके लिए सलाह है कि प्रियजनों की आलोचना में संतुलित एवं ईमानदार रहें। हर रिश्ते को नियंत्रित करने की प्रवृत्ति से बचें। दूसरों से ईमानदार भावनाएं बांटें, तभी जीवन में ख्ाुशहाली आएगी और दोस्ती विकसित होगी।

मां प्रेम ऋतंभरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.