Move to Jagran APP

कुछ कहते हैं सितारे

इस महीने आपके जीवन में प्यार, आनंद और संतुष्टि बनी रहेगी। आप उत्साहित और भावुक रहेंगे पर निजी संबंधों व व्यावसायिक परिस्थितियों में संतुलन बनाने की आवश्यकता है।

By Edited By: Published: Fri, 19 Aug 2016 03:21 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2016 03:21 PM (IST)
कुछ कहते हैं सितारे
मेष इस महीने आपके जीवन में प्यार, आनंद और संतुष्टि बनी रहेगी। आप उत्साहित और भावुक रहेंगे पर निजी संबंधों व व्यावसायिक परिस्थितियों में संतुलन बनाने की आवश्यकता है। खेलकूद की गतिविधियों में खुद को व्यस्त रख अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे। बिना ज्यादा मेहनत किए व तनाव लिए आप आसानी से सफलता हासिल करेंगे। आराम करें, वेकेशन पर जाना आपके लिए हितकर रहेगा। ट्रिप में बजट से ज्यादा खर्च होने की आशंका है। खुशियों व सफलता का यह समय आपके लिए हमेशा यादगार रहेगा। आय बढऩे की उम्मीद है मगर उसके साथ ही जिम्मेदारियों में भी विस्तार होगा। वृश्चिक राशि का कोई व्यक्ति आपका साथ निभाएगा। शुभ अंक 6, शुभ रंग रस्टी रेड वृष इस महीने आप विभिन्न परेशानियों के कारण चिंतित रहेंगे जिनकी वजह से मन में नकारात्मक विचार भी पनप सकते हैं। मन शांत रखें वर्ना कोई सही दिशा मिलने के बजाय समस्याएं बढेंगी। बेहतर होगा कि आप निजी संबंधों को प्राथमिकता व समय दें। व्यावसायिक मामलों में एक समय में एक ही काम करें। काम में दृढता की कमी से घर और व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड सकता है। घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार का समझौता या प्रतिबंध स्वीकार नहीं करेंगे। मिथुन राशि के किसी व्यक्ति से निकटता बढेगी। पुरानी गलतियों पर अफसोस करने के बजाय उनसे सीखते हुए आगे बढें। शुभ अंक 8, शुभ रंग क्रीमी व्हाइट मिथुन इस महीने आप बुद्धिमत्ता के साथ व्यावसायिक मामलों में अच्छा प्रबंध कर पाने में सक्षम रहेंगे। लंबे समय से चल रहीं परेशानियों के खत्म होने का सही समय आ चुका है। समुद्र तट के आसपास घूमने का संयोग बन रहा है। अहंकार को निजी संबंधों के बीच में न आने दें। अनेक कार्यों को सुनियोजित करेंगे जिनमें सफलता भी हासिल होगी। द्वंद्व और लडाई को खत्म करने के लिए आपको संतुलित रूप से काम करना होगा। रिश्ते में ताजगी व रोमैंस बरकरार रखने के लिए जीवनसाथी को समय दें व कहीं बाहर घूमने या डिनर का प्लैन बनाएं। विदेश से किसी खास मेहमान या खबर के आने की उम्मीद है। शुभ अंक 6, शुभ रंग आसमानी नीला कर्क इस महीने कार्यस्थल व घर में आपको मुश्किलों का सामना करना पड सकता है। बहुत ऊर्जावान नहीं रहेंगे पर जो करने की ठान लेंगे, उसे करके ही मानेंगे। अपनी सेहत और वित्तीय मामलों का ध्यान रखें। अपनी शक्ति और समय को बिना किसी मतलब के दूसरों पर व्यर्थ करने से बचें। उत्कृष्टता हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा तनाव की स्थितियां न बनाएं, इससे दूसरों को भी परेशानी होती है। काम से कुछ समय का ब्रेक आपके लिए हितकर रहेगा। इस समय को भरपूर जीने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा भी बनें। परिजनों को समय दें व उन पर भरोसा करें। स्थितियों में जल्द सकारात्मक बदलाव आएगा, उदास या असुरक्षित न हों। शुभ अंक 7, शुभ रंग सिल्वर सिंह इस महीने आपके जीवन में प्यार और रोमैंस बना रहेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने और आगामी योजनाएं बनाने का यह उचित समय है। कोई भी काम शुरू करने से पहले अपनी प्राथमिकताओं को महत्व दें। आपके सामने कई विकल्प होने की वजह से निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। दूसरों की सुनने के बजाय अंतर्मन की सुनें, सही दिशा में बढ सकेंगे। सामाजिक जीवन काफी शानदार रहेगा। काड्र्स में छुट्टी व यात्रा नजर आ रही है। नए लोगों से मिलकर महत्वपूर्ण व रोचक संबंध स्थापित होंगे। व्यावसायिक मामलों में किसी विदेशी व्यक्ति से प्रभावित होंगे, उससे आपके काम में रचनात्मकता भी बढेगी। ऐसे लोगों से बचें जो आपका फायदा उठा सकते हों। शुभ अंक 6, शुभ रंग रेनबो पेस्टल्स कन्या इस महीने घर और कार्यस्थल में आलस्य आप पर हावी रहेगा। अपने लक्ष्य को पाने व दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। रिश्तों के प्रति आप भावुक व धैर्यवान हैं पर यह समय स्पष्टता व प्रतिबद्धता का है। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें व खर्चों को नियंत्रित करें। किसी क्षेत्र में रुचि न होने पर भी उस ओर ध्यान दें, सफलता मिलने की उम्मीद है। दोस्तों व रिश्तेदारों को आप सरप्राइज देंगे। आपके इन प्रयासों को सराहा जाएगा। ध्यान की ओर आकर्षित होंगे, इससे जीवन में स्थिरता भी आएगी। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढें, बेहतरी के लिए यह अच्छा रहेगा। शुभ अंक 8, शुभ रंग क्रीमी व्हाइट तुला इस महीने निजी संपत्ति और व्यावसायिक आय बढऩे की संभावना है। त्रिकोणीय बिजनेस भागीदारी में लाभ मिलेगा पर निजी रिश्तों में त्रिकोणीय संबंध नुकसानदायक हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेंगे और व्यवसाय में नए व बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। आपका सामाजिक जीवन विलासिता पूर्ण रहेगा व दूसरों को उससे जलन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में धोखे व चोरी की घटना हो सकती है, सचेत रहें। कोई सहकर्मी आपकी सफलता की राह में अडचनें डाल सकता है, उससे दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देने का यह उचित समय है। अपने अनुभव, ज्ञान, भावनाओं व हुनर को दूसरों के साथ बांटें। दोस्तों का सहयोग बना रहेगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग लोटस पिंक वृश्चिक इस महीने आप ताजगी से भरपूर रहेंगे, मजबूती से हर परिस्थिति का सामना करेंगे। निजी संबंधों व पारिवारिक परिस्थितियों में उदार रहेंगे। व्यावसायिक मसलों व संपत्ति से जुडी बातों का ख्याल रखने का उचित समय है। व्यायाम व विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का हिस्सा बनने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यस्त सामाजिक जीवन की उम्मीद की जा सकती है, लोगों के बीच आपकी मांग बढेगी। बहुत ज्यादा गंभीर न रहें, छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढें। खरीदारी में बहुत ज्यादा व्यय करने से बचें, वर्ना आपका बजट बिगड सकता है। घर व कार्यस्थल में नए अनुभव हासिल करेंगे जो आपको आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेंगे। चुनौतियों को स्वीकार करने से न घबराएं। शुभ अंक 14, शुभ रंग सी ग्रीन धनु इस महीने आप नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और परिवार की किसी पुरानी समस्या का समाधान भी आसानी से निकालेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढेगा। कार्यक्षेत्र में अनपेक्षित मदद मिल सकती है, ,जिसकी आपको जरूरत भी है। अपने काम से संबंधित कोई खुशखबरी और सकारात्मक फीडबैक मिल सकता है। ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो बिजनेस बढाने में आपका सहयोग करेंगे। किसी भी तरह का गलत फैसला लेने से बचें। आपकी संवाद शैली बेहद मजबूत है, उसका पूरा फायदा उठाएं। कुंभ राशि के किसी व्यक्ति से निकटता बढेगी पर आपके समय न दे पाने पर वह नाराज भी हो सकता है। खुद को समय दें। शुभ अंक 17, शुभ रंग आसमानी नीला मकर इस महीने आप रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसी गुस्सैल व उम्रदराज मूडी स्त्री से दूर रहें, वह आपको परेशान कर सकती है। काड्र्स में विदेश यात्रा नजर आ रही है। आलस्य के कारण स्वास्थ्य से समझौता न करें, नियमित व्यायाम करने से सेहत दुरुस्त रहेगी। पिछले महीने की स्वास्थ्य समस्याओं से इस महीने निवारण मिलेगा। कार्यक्षेत्र व परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलें, निजी रिश्तों को भरपूर समय दें। किसी प्राकृतिक स्थल का भ्रमण आपके लिए हितकर रहेगा। ध्यान करें व अपनी पुरानी गलतियों से सबक लें। शांत मन से अपनी मर्जी का काम करें, किसी भी परिस्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है, भटकाव से बचें। शुभ अंक 19, शुभ रंग पीकॉक ग्रीन्स कुंभ किसी महत्वपूर्ण निजी व व्यावसायिक मुद्दे पर आपको निर्णय लेना है, नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। कोई भी फैसला लेने में दिल और दिमाग अलग-अलग दिशा में काम करेंगे, अपने विवेक का इस्तेमाल करें। सफलता हासिल करने के लिए अस्थिर बातों से बचें। किसी भी स्थिति को अकारण पेचीदा न बनाएं। सहकर्मियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा व विवाद में खुद को सफल साबित करेंगे। कोई कुटिल व्यक्ति आपको अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करेगा, उससे बच कर रहें। समुद्री तट पर यात्रा करने का आसार है। जीवन में प्यार और रोमैंस बना रहेगा। निजी संबंधों में भरोसा बनाए रखें। शुभ अंक 7, शुभ रंग पीकॉक ब्लू मीन महत्वपूर्ण व्यावसायिक मसलों पर निर्णय लेते समय अपनी रचनात्मकता, हुनर व बुद्धिमत्ता का परिचय देंगे। सामाजिक मुद्दों पर बिना घबराए अपना पक्ष सबके सामने रखेंगे और सच्चाई व न्याय के लिए खडे रहेंगे। पारिवारिक और निजी संबंधों में आप दयालु रहेंगे। अपने करीबियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करें। आपकी काबिलीयत व सफलता को देखते हुए लोग आपसे ईष्र्या कर सकते हैं, उसके बारे में सोचने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करें। सच्चाई को सामने लाने में सक्षम रहेंगे। अपने उद्देश्यों के प्रति स्पष्ट रहें, लोगों से विवाद हो सकता है, क्रूर होने से बचें। शांत मन से हर गंभीर मसले को सुलझाएं। शुभ अंक 15, शुभ रंग टरकॉयज

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.