सीताफल हलवा
1 किलो छिला हुआ सीताफल, 200 मिली. घी, 30 ग्राम बादाम, 20 पिस्ता, 20 ग्राम कसा हुआ नारियल, 100 मिली दूध, 15 ग्राम छोटी इलायची पिसी हुई, 80 ग्राम चीनी, 30 ग्राम खोया।
3-4 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
1 किलो छिला हुआ सीताफल, 200 मिली. घी, 30 ग्राम बादाम, 20 पिस्ता, 20 ग्राम कसा हुआ नारियल, 100 मिली दूध, 15 ग्राम छोटी इलायची पिसी हुई, 80 ग्राम चीनी, 30 ग्राम खोया।
विधि:
1. सीताफल को तेज चाकू से छोटा-छोटा काट लें। बीज और फाइबर अलग निकाल दें। सख्त हिस्सा निकाल दें।
2. एक भारी तले वाले पैन में घी डालकर गर्म करें। कटा हुआ सीताफल डालकर कुछ देर भूनें। अब 1/2 कप दूध डालें और आंच धीमी करके 8-10 मिनट नर्म होने तक पकाएं। इस बीच बादाम और पिस्ता को पतला-पतला काट लें। अलग रखें।
3. नारियल को माइक्रोवेव में 3-4 मिनट तक रखें। बीच-बीच में चला लें। अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो आप एक साफ पैन में धीमी आंच पर भीनी खुशबू आने तक नारियल को भून सकती हैं।
4. अब सीताफल को आंच से उतार कर मसल लें। यह काम आप पटैटो मैशर से आसानी से कर सकती हैं। चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर मध्यम आंच पर चलाते हुए भूनें। जब तक कि पानी सूख न जाए और चिकनाई न छूटने लगे। पाउडर मिल्क या कसा हुआ खोया बुरक कर कुछ मिनट चलाएं। पिस्ते, भुना हुआ नारियल और बादाम डालें। बादाम और पिस्ते से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव शेफ भरत अलग