फलधारी फिरनी
एक कड़ाही में दूध और चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब मिश्रण हलका गाढ़ा होने लगे तब इलायची पाउडर डालकर चलाते हुए पकाएं।
By Edited By: Published: Mon, 03 Jun 2013 11:20 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2013 11:20 AM (IST)
8-10 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
1 लीटर दूध, 100 ग्राम चावल (3-4 घंटे भीगे हुए), 1 छोटा सेब, 1 नाशपाती, 1 अमरूद, 5 ग्राम पिसी हुई हरी इलायची, 750 ग्राम पिसी हुई चीनी, 20 ग्राम लंबे पतले नारियल के टुकडे, 10 ग्राम पिस्ता कटा हुआ।
विधि:
1. एक कडाही में दूध और चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब मिश्रण हलका गाढा होने लगे तब इलायची पाउडर डालकर चलाते हुए पकाएं।
2. चीनी डालकर अच्छी तरह चलाएं। जब दूध 40 प्रतिशत रह जाए तब आंच से उतार कर कटे हुए फल डालकर मिट्टी के बर्तन (कुल्हड) में डाल कर एक तरफ ठंडा होने के लिए रखें। जब सेट हो जाए तब मेवों से सजाकर सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव सू शेफ विजेन्दर सिंह
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें