मालपुआ विद रबड़ी
एक फ्लैट कड़ाही या जलेबी बनाने वाली कड़ाही में घी डालकर आंच पर चढ़ाएं। अब मैदा मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें छोटा गोलाकार बेल लें फिर सुनहरा तल लें। एक तरफ रख दें।
सामग्री:
250 ग्राम मैश किया हुआ खोया, 200 ग्राम मैदा, 50 ग्राम सूजी, 1 किलो चीनी, 600 ग्राम देसी घी।
रबडी बनाने के लिए :
1 किलो दूध, 150 ग्राम चीनी, 7-8 धागे केसर के, 5 ग्राम इलायची पाउडर, सजाने के लिए सूखे मेवे (पिस्ता, बादाम)।
विधि:
1. मैदे में खोया, सूजी और जरूरत भर पानी मिलाकर खूब चिकना और एकसार नर्म गूंध लें।
2. फिर एक फ्लैट कडाही या जलेबी बनाने वाली कडाही में घी डालकर आंच पर चढाएं। अब मैदा मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें छोटा गोलाकार बेल लें फिर सुनहरा तल लें। एक तरफ रख दें।
3. अब चीनी में अंदाज से पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। फिर उसमें मालपुआ डाल दें।
4. रबडी के लिए एक कडाही में दूध और चीनी डालकर आधा घंटा तक चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण रबडी की तरह हो जाए तब इलायची पाउडर डालकर उतारें। ठंडा करके फ्रिज में आधा घंटा रख दें। मालपुआ को चाशनी से निकालकर पिस्ता और बादाम से सजाकर रबडी के साथ सर्व करें।
सखी प्रतिनिधि