मक्के की रोटी
ढाई कप मक्के का आटा, 1 मूली कसी हुई, डेढ़ कप छाछ, जरूरत भर गरम पानी, नमक (ऑप्शनल)।
By Edited By: Published: Tue, 01 Apr 2014 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 01 Apr 2014 05:57 PM (IST)
3-4 व्यक्तियों के लिए
सामग्री :
ढाई कप मक्के का आटा, 1 मूली कसी हुई, डेढ कप छाछ, जरूरत भर गरम पानी, नमक (ऑप्शनल)।
विधि:
1. मक्के के आटे में सभी सामग्री मिलाकर अच्छी तरह चिकना आटा गूथ लें।
2. अब पॉलिथिन का एक चौकोर टुकडा लें और उस पर आटे की लोइ रखकर हाथ या बेलन से बेलें। यह रोटी सामान्य रोटी से थोडी मोटी होगी।
3. अब अच्छी तरह गरम तवे पर पॉलिथिन से निकालकर रोटी डालें। धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें।
4. घी या ताजा मक्खन लगाकर सरसों के साग के साथ सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव शेफ जयनंदन भास्कर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें