लच्छा रबड़ी
एक कड़ाही में दूध डालकर पहले ते़ज आंच पर एक उबाल दें। फिर आंच धीमी करके गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं।
By Edited By: Published: Mon, 03 Jun 2013 11:20 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2013 11:20 AM (IST)
2-3 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
1 किलो दूध, 250 ग्राम चीनी, 20 ग्राम केसर के धागे।
विधि:
1. एक कडाही में दूध डालकर पहले तेज आंच पर एक उबाल दें। फिर आंच धीमी करके गाढा होने तक चलाते हुए पकाएं।
2. चीनी डालकर दोबारा चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढा न हो जाए।
3. अब दूध मिश्रण में भीगी हुई केसर मिलाकर आंच से उतार कर ठंडा करें। कडाही के किनारे पर लगी खुरचन को अलग निकाल लें। शेष रबडी को चाहें तो मिट्टी के पॉट में (कुल्हड) में जमा दें।
4. ऊपर से मलाई की खुरचन और कटे हुए मेवों से सजाकर या फिर जलेबी-इमरती के साथ सर्व करें।
एग्जीक्यूटिव सू शेफ विजेन्दर सिंह
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें