ग्लूटन फ्री मैंगो चॉकलेट रुलाड
150 ग्राम चीनी, 3 अंडे की स़फेदी, 2 अंडे की जर्दी, 50 ग्राम कोको पाउडर, 250 ग्राम फैटी क्रीम, 50 ग्राम मैंगो का गूदा, 100 ग्राम ताजा आम के टुकड़े, 100 ग्राम चॉकलेट
3-4 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
150 ग्राम चीनी, 3 अंडे की सफेदी, 2 अंडे की जर्दी, 50 ग्राम कोको पाउडर, 250 ग्राम फैटी क्रीम, 50 ग्राम मैंगो का गूदा, 100 ग्राम ताजा आम के टुकडे, 100 ग्राम चॉकलेट
विधि:
1. स्पॉन्ज के लिए सबसे पहले अंडे की सफेदी और चीनी को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें अंडे की जर्दी और कोको पाउडर डालकर खूब अच्छी तरह फेंटते हुए मिलाएं।
2. इस मिश्रण को बेकिंग शीट पर उडेलें। 200 डिग्री सेल्शियस पर 4-5 मिनट तक बेक करें। ठंडा करके अलग रखें।
3. अब फेंटी हुई क्रीम में आम का गूदा मिलाएं। फिर आम के टुकडे मिलाकर अलग रखें। स्पॉन्ज पर मैंगो क्रीम और आम के टुकडों की एक परत लगाएं। फिर हलका सा रोल करके आधा घंटे के लिए फ्रिज में रखें। फ्रिज से निकालकर चॉकलेट को पिघला कर ऊपर से डालें। रोल किए हुए रोलाड को काटकर चॉकलेट बॉल्स से सजाकर सर्व करें।
शेफ महिंदर रावत