एपल आइस्ड टी
1 लीटर पानी, 1 टेबल स्पून चाय की पत्ती, 4-5 बर्फ के टुकड़े, 5-6 पुदीने के पत्ते 1 टेबल स्पून या क्रश किया हुआ अदरक स्वादानुसार चीनी, 200 मिली सेब का जूस।
4-5 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
1 लीटर पानी, 1 टेबल स्पून चाय की पत्ती, 4-5 बर्फ के टुकडे, 5-6 पुदीने के पत्ते 1 टेबल स्पून या क्रश किया हुआ अदरक स्वादानुसार चीनी, 200 मिली सेब का जूस।
विधि:
1. एक पैन में 2 कप पानी (400 मिली) डालकर उबालें।
2. आंच बंद करके उसमें चाय की पत्ती, अदरक और चीनी मिलाएं। 4-5 मिनट रहने दें फिर छानकर ठंडा करें।
3. बचे हुए पानी को चाय के पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें।
4. सर्व करने से पहले पुदीने के पत्ते और सेब का जूस डालकर अछी तरह मिलाएं। फिर ग्लास में बर्फ के टुकडे और चाय डालें।
5. सेब के पतले टुकडे और पुदीने से सजाकर सर्व करें।
असिस्टेंट शेफ राजेन्द्र रावत