आमंड एंड फेट चीज़ रोशर
200 ग्राम छिलके सहित बादाम फ्लेक्स, 350 ग्राम फेट चीज़, 10 ग्राम बारीक पिसी अजवाइन, 5 ग्राम क्रश्ड काली मिर्च, 15 ग्राम शहद
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 02:52 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 02:52 PM (IST)
4 व्यक्तियों के लिए
सामग्री:
200 ग्राम छिलके सहित बादाम फ्लेक्स, 350 ग्राम फेट चीज, 10 ग्राम बारीक पिसी अजवाइन, 5 ग्राम क्रश्ड काली मिर्च, 15 ग्राम शहद
विधि:
एक बोल में फेट चीज लें और उसमें पिसी अजवाइन और क्रश्ड काली मिर्च डालकर मिलाएं। आधे बादाम को काटकर उसमें शहद और पिसी अजवाइन मिलाएं। कटे हुए बादाम के मिक्सचर की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें और इसे फेट चीज के पेस्ट से कवर कर दें। बाकी के कटे बादाम को भून लें और इसकी कोटिंग बॉल्स पर करें। अब इसे 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
एग्जिक्यूटिव शेफ अजय चोपडा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें