Move to Jagran APP

रंगों के पर्व पर दिखें खास

गुलाबी मौसम और हर रंग से सराबोर त्योहार आपके लिए बहुत खास है। इस रंग भरे सीजन में आपका मेकअप भी कुछ अलग होना चाहिए। ब्राइट गोल्ड आइज, कोरल लिप्स और चेहरे पर गुलाबी मासूमियत। ये है फेस्टिव सीजन का ट्रेंड। यहां दिए गए किसी भी लुक को अपनाइए और बन जाइए सबसे अलग सबसे सुंदर। इन्हें बता रही हैं मेकअप आर्टिस्ट नीति लूथरा।

By Edited By: Published: Mon, 03 Mar 2014 03:15 PM (IST)Updated: Mon, 03 Mar 2014 03:15 PM (IST)

रीफे्र शिंग लुक

loksabha election banner

चेहरा : चेहरा साफ करने के बाद मॉयस्चराइजर लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। यह चेहरे पर ताजगी और कुदरती चमक लाएगा। अब आंखों के नीचे, ठोडी, नाक और पिग्मेंट से प्राभवित स्थान पर कंसीलर लगाएं। स्किन टोन के मुताबिक फाउंडेशन लगाएं। बेस बहुत लाइट होना चाहिए। इसलिए फाउंडेशन का हलका टच दें।

आंखें : पलकों पर ब्राउन और ब्लैक का कोल शेड लगाएं। बरौनियों पर वॉटर प्रूफ मस्कारा लगाएं। ऊपरी पलकों पर ब्लैक आईपेंसिल से रेखा बनाएं और ब्लेंड करें। दोबारा एक रेखा खींचें। भौहों को डार्क ब्राउन आइब्रो पेंसिल से शेप दें। वही पेंसिल निचली बरौनियों पर चलाएं।

गाल (चीक्स): चीक बोंस को हाइलाइट करने के लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। स्मूद इफेक्ट देने के लिए कॉन्टूर पाउडर लगाएं। क्रीम या नैचरल कलर ब्लशर का हलका टच दें। फिर पाउडर ब्लश से फाइनल टच दें।

होंठ : लिप बाम लगाएं। फिर ब्राइट रेड लिपस्टिक लगाएं। होंठों के बीचोंबीच लिप ग्लॉस लगाएं।

बाल : बालों को ब्लो ड्राइ करें। फिर आगे से कुछ लटें लेकर टॉन्ग से कर्ल करें। बाकी बालों को एक साथ लेकर आगे की तरफ पफी इफेक्ट देते हुए ढीला जूडा बनाएं। त्योहारों में आमतौर पर पारंपरिक परिधान पहने जाते हैं। इसलिए ये जूडा ऐसे लुक पर काफी सूट करेगा।

कोरल लुक

चेहरा : चेहरा साफ करने के बाद मॉयस्चराइजर लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। यह चेहरे पर ताजगी और कुदरती चमक लाएगा। अब आंखों के नीचे, ठोडी, नाक और पिग्मेंट से प्राभवित स्थान पर कंसीलर लगाएं। स्किन टोन के मुताबिक फाउंडेशन लगाएं। बेस बहुत लाइट होना चाहिए। इसलिए फाउंडेशन का हलका टच दें।

आंखें : पलकों पर कोल आइशैडो लगाएं। ब्लेंड करें। फिर हाइलाइटर लगाएं। हलका ब्लेंड करें। बरौनियों पर वॉटर प्रूफ मस्कारा का दो कोट लगाएं। ऊपरी पलकों पर शिमर ब्लैक आइपेंसिल से रेखा बनाएं और ब्लेंड करें। अब सिल्वर ब्लैक पेंसिल से दोबारा एक रेखा खींचें। भौहों को डार्क ब्राउन आइब्रो पेंसिल से शेप दें। डार्क ब्राउन आइ पेंसिल से निचली बरौनियों पर एक रेखा खींचें।

गाल (चीक्स) : गालों के उभरे वाले स्थान पर ब्रश से कॉन्टूर पाउडर का एक स्ट्रोक दें। हेयर लाइन तक ले जाएं।

होंठ : लिप बाम लगाने के बाद कोरल लिप शेड से लगाएं।

बाल : ब्लो ड्राइ करने के बाद टॉन्ग की सहायता से मेसी कर्ल बनाएं। सेंटर पार्टिंग करके साइड फ्लिक्स निकालें।

चारकोल लुक

चेहरा : चेहरा साफ करने के बाद मॉयस्चराइजर लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। यह चेहरे पर ताजगी और कुदरती चमक लाएगा। अब आंखों के नीचे, ठोडी, नाक और पिग्मेंट से प्राभवित स्थान पर कंसीलर लगाएं। स्किन टोन के मुताबिक फाउंडेशन लगाएं। बेस बहुत लाइट होना चाहिए। इसलिए फाउंडेशन का हलका टच दें।

आंखें : स्मोकी लुक देने के लिए पलकों पर कोल शेड लगाएं। उस पर हाइलाइटर लगाएं। हलका ब्लेंड करें। बरौनियों पर वॉटर प्रूफ मस्कारा का दो कोट लगाएं। ऊपरी पलकों पर ब्लैक आइपेंसिल से रेखा बनाएं और ब्लेंड करें। दोबारा एक रेखा खींचें। भौहों को डार्क ब्राउन आइब्रो पेंसिल से शेप दें। डार्क ब्राउन आइ पेंसिल से निचली बरौनियों पर एक रेखा खींचें।

गाल (चीक्स) : गालों को उभारने के लिए नैचरल शेड वाले ब्लशर का इस्तेमाल करें। आंखों का मेकअप डार्क है इसलिए मीडियम टोन ब्लशर का ही इस्तेमाल करें।

होंठ (लिप्स) : लिप बाम लगाने के बाद मैट फिनिश ब्राउन लिपस्टिक लगाएं।

बाल : बालों को ब्लो ड्राइ करने के बाद टॉन्ग की सहायता से कर्ल कर लें। अब टॉप से बालों को ट्विस्ट करके पिन की सहायता से साइड जूडा बनाएं। बाकी बालों को खुला छोड दें।

विंटेज फेस्टिव लुक

चेहरा : चेहरा साफ करने के बाद मॉयस्चराइजर लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। यह चेहरे पर ताजगी और कुदरती चमक लाएगा। अब आंखों के नीचे, ठोडी, नाक व पिग्मेंट से प्राभवित स्थान पर कंसीलर लगाएं। स्किन टोन के मुताबिक फाउंडेशन लगाएं। बेस बहुत लाइट होना चाहिए। इसलिए फाउंडेशन का हलका टच दें।

आंखें : गोल्डन स्मोकी इफेक्ट देने के लिए पलकों पर ब्राउन का कोल आइशैडो लगाएं। ब्लेंड करें। गोल्ड हाइलाइटर लगाकर ब्लेंड करें।

बरौनियों पर वॉटर प्रूफ मस्कारा का दो कोट लगाएं। ऊपरी पलकों पर शिमर ब्लैक आइपेंसिल से रेखा बनाएं और ब्लेंड करें। अब गोल्ड ब्लैक पेंसिल से दोबारा एक रेखा खींचें। भौहों को डार्क ब्राउन आइब्रो पेंसिल से शेप दें। डार्क गोल्डन ब्राउन आइपेंसिल से निचली बरौनियों पर एक रेखा खींचें।

गाल : गालों के उभरे वाले स्थान पर कॉन्टूर का एक स्ट्रोक दें। हेयर लाइन तक ले जाएं।

होंठ : लिप बाम लगाने के बाद न्यूड लिप शेड लगाएं। फिर लिप ग्लॉस लगाएं।

बाल : ब्लो ड्राइ करने के बाद टॉन्ग की सहायता से कर्ल करें। सारे बालों को उंगलियों की सहायता से पीछे की तरफ ले जाएं और क्लचर से टक करें।

सिंपली कोरल लुक

चेहरा : चेहरा साफ करने के बाद मॉयस्चराइजर लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। यह चेहरे पर ताजगी और कुदरती चमक लाएगा। अब आंखों के नीचे, ठोडी, नाक और पिग्मेंट े प्राभवित स्थान पर कंसीलर लगाएं। स्किन टोन के मुताबिक फाउंडेशन लगाएं। बेस बहुत लाइट होना चाहिए। इसलिए फाउंडेशन का हलका टच दें।

आंखें : पलकों पर कोल आइशैडो लगाएं। ब्लेंड करें। फिर हाइलाइटर लगाएं। हलका ब्लेंड करें। बरौनियों पर वॉटर प्रूफ मस्कारा का दो कोट लगाएं। ऊपरी पलकों पर शिमर ब्लैक आइपेंसिल से रेखा बनाएं और ब्लेंड करें। अब सिल्वर ब्लैक पेंसिल से दोबारा एक रेखा खींचें। भौहों को डार्क ब्राउन आइब्रो पेंसिल से शेप दें। डार्क ब्राउन आइ पेंसिल से निचली बरौनियों पर एक रेखा खींचें।

गाल (चीक्स) : गालों के उभरे वाले स्थान पर ब्रश से कॉन्टूर पाउडर का एक स्ट्रोक दें। हेयर लाइन तक ले जाएं।

होंठ : लिप बाम लगाने के बाद कोरल लिप शेड से लगाएं।

बाल : ब्लो ड्राइ करने के बाद टॉन्ग से मेसी कर्ल बनाएं। सेंटर पार्टिंग करके साइड फ्लिक्स निका लें। बाकी बालों को लपेट कर कल्चर लगाएं।

रॉयल लुक

चेहरा : मॉयस्चराइजर लगाएं। फिर प्राइमर लगाएं। अब आंखों के नीचे, ठोडी, नाक और पिग्मेंट से प्राभवित स्थान पर कंसीलर लगाएं। स्किन टोन के मुताबिक फाउंडेशन लगाएं। बेस बहुत लाइट होना चाहिए।

आंखें : गोल्डन स्मोकी इफेक्ट देने के लिए पलकों पर गोल्डन ब्राउन आइशैडो लगाएं। अछी तरह ब्लेंड करें। बरौनियों पर वॉटर प्रूफ मस्कारा का दो कोट लगाएं। ऊपरी पलकों पर पतला ब्लैक आइलाइनर लगाएं।

गाल (चीक्स) : गालों के उभरे वाले स्थान पर ब्रश से कॉन्टूर पाउडर का एक स्ट्रोक दें। हेयर लाइन तक ले जाएं।

होंठ : लिप बाम लगाने के बाद नैचरल लिप शेड लगाएं।

बाल : ब्लो ड्राइ करने के बाद टॉन्ग की सहायता से कर्ल करें। फिर एक तरफ से बालों की लट निकालकर टिवस्ट करें और सारे बालों को उससे इस तरह लपेटें जैसे रबर बैंड हो। पिनअप करें। फिर सारे बालों करते हुए उसके चारों ओर लपेटते हुए जूडा बनाएं। अछी तरह पिन-अप करें।

इला श्रीवास्तव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.