Move to Jagran APP

कॉस्मेटिक सर्जरी

आपके लिए एडवांस फोटो रिजुविनेशन ठीक रहेगा। इससे कम समय में ही काफी फर्क नजर आएगा। इसके लिए आपको 3-4 सप्ताह के अंतराल पर 6-8 सिटिंग की जरूरत होती है।

By Edited By: Published: Tue, 01 Jul 2014 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jul 2014 07:14 PM (IST)
कॉस्मेटिक सर्जरी

मेरी उम्र 28 वर्ष है। समस्या यह है कि त्वचा पर बारीक लकीरें और पिग्मेंटेशन साफ नजर आने लगे हैं। ऐसे में मुझे क्या उपचार लेना चाहिए?

loksabha election banner

शयन्तनी मुखर्जी, कोलकाता

आपके लिए एडवांस फोटो रिजुविनेशन ठीक रहेगा। इससे कम समय में ही काफी फर्क नजर आएगा। इसके लिए आपको 3-4 सप्ताह के अंतराल पर 6-8 सिटिंग की जरूरत होती है।

प्रेग्नेंसी के बाद मेरा फिगर खराब हो गया है। क्या अपनी बॉडी को फिर से शेप में ला सकती हूं? इसमें कितना समय लगेगा और इसके बाद क्या सावधानियां बरतनी होंगी?

रश्मि सिन्हा, इलाहाबाद

इस तरह की दिक्कत को लिपोसक्शन और कॉस्मेटिक सर्जरी की नई तकनीकों द्वारा ठीक किया जाता सकता है। यह कॉस्मेटिक सर्जन ही आपको देखकर बता पाएंगे कि आपके केस में कौन सी सर्जरी की जाएगी और कितना समय लगेगा।

मेरी बेटी 24 साल की है। उसके चेहरे पर बहुत अधिक मुंहासे हैं। साथ ही गालों पर मुंहासों के गहरे दाग पड गए हैं। हमने उसका फू्रटपील्स और माइक्रोडर्माब्रेशन कराकर देखा, लेकिन कोई खास लाभ नहीं हुआ। आप इस मामले में क्या सलाह देंगे और किस ट्रीटमेंट से मेरी बेटी की समस्या हल हो सकती है?

सुजाता मेहता, पुणे

मुंहासे के गड्ढों को फैट इन्जेक्शन द्वारा भरा जा सकता है। इसके परिणाम स्थायी होते हैं।

मैं जानना चाहती हूं कि ब्रेस्ट इम्प्लांट्स कितने सुरक्षित होते हैं? अगर ये बॉडी के अंदर टूट जाएं तो क्या होता है? ऐसा होने की कितनी संभावना होती है। यह भी बताएं कि इम्प्लांट करवाने में कितना समय लगता है?

एस. मिश्रा, दिल्ली

इम्प्लांट करवाने में डेढ-दो घंटे लगते हैं। आज कल के नए इम्प्लांट बहुत सुरक्षित हैं। विभिन्न शोधों से यह साबित हो चुका है कि यह इम्प्लांट बहुत सुरक्षित हैं और इनके टूटने की संभावना बहुत कम होती है। ब्रेस्ट इम्प्लांट के कुछ सप्ताह तक आपको भारी काम नहीं करना चाहिए और न ही वजन उठाना चाहिए।

मेरी उम्र 29 वर्ष है। मैं हेयर ट्रांस्प्लांटेशन करवाना चाहता हूं। इस सर्जरी में कितना समय लगता है?

हितेन्द्र रावत, कोटद्वार

हेयर ट्रांस्प्लांटेशन सर्जरी में 6 से 8 घंटे लगते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बालों की ग्राफ्टिंग और ट्रांस्प्लांट में कितना समय लगता है।

मेरी उम्र 26 वर्ष है। स्कूल के दिनों में मैं झूले से नीचे गिर गया था। इस कारण मेरी नाक का आकार बिगड गया है। नाक के कारण चेहरा खराब लगता है। क्या सर्जरी से दोबारा इसे सही आकार में लाया जा सकता है? इसमें कोई खतरा तो नहीं होगा?

सूरज, बरेली

राइनोप्लास्टी एक प्लास्टिक सर्जरी प्रक्रिया है, जो आपकी नाक के आकार को सही बना सकती है। राइनोप्लास्टी के कई लाभ होने के साथ-साथ यह सांस संबंधी परेशानियों को भी दूर करती है। यह प्रक्रिया नाक के आकार को सही करने के लिए सबसे सही प्रक्रिया है। फिर चाहे यह समस्या जन्म से हो या किसी दुर्घटना के कारण हो।

मैं एक स्टूडेंट हूं। मैं हर लिहाज से ठीक नजर आती हूं, लेकिन अपनी लंबी व बाहर की ओर निकली हुई ठोढी के कारण सुंदर नहीं दिखती। क्या इसे ठीक करने का कोई तरीका है?

रिया पांडे, देहरादून

निकली हुई ठोढी को जीनियो प्लास्टी के द्वारा सही शेप दिया जा सकता है। इसमें मुश्किल से एक घंटे का समय लगता है और इसके परिणाम स्थायी होते हैं।

मेरी उम्र 32 साल है। जब मैं हंसती हूं तो मेरी भौंहों के बीच और आंखों के चारों ओर बारीक लकीरें दिखाई देती हैं। इनसे छुटकारा पाना चाहती हूं। इसके लिए क्या करना होगा?

बबिता गुप्ता, लखनऊ

भौंहों के बीच और आंखों के चारों ओर बारीक लकीरों से तत्काल छुटकारा पाने के लिए आप बोटॉक्स और फिलर्स ट्रीटमेंट ले सकती हैं।

टिप्स

-ब्रेस्ट लिफ्ट बहुत ही सुरक्षित प्रक्रिया है, जिसमें आप ऑपरेशन के बाद उसी दिन घर वापस जा सकती हैं। इस ऑपरेशन से ब्रेस्ट की संवेदनशीलता में कोई कमी नहीं आती।

- दुर्घटना के बाद आई कमियों को सुधारने के लिए और पर्सनैलिटी में निखार लाने के लिए भी कॉस्मेटिक सर्जरी उपयोग में लाई जाती है। एक वर्ष या उसके बाद इसके लिए कोई अतिरिक्त सावधानी की जरूरत नहीं होती।

डॉ. विवेक कुमार

कॉस्मेटिक सर्जन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.