Move to Jagran APP

कॉस्मेटिक सर्जरी

मेरी उम्र 22 वर्ष है। मेरे दाहिने गाल पर एक बड़ा काले रंग का निशान है। उस पर गहरे काले रंग के बाल भी हैं। मैं इसे लेकर काफी परेशान हूं।

By Edited By: Published: Tue, 05 Jul 2016 12:58 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2016 12:58 PM (IST)
मेरी उम्र 22 वर्ष है। मेरे दाहिने गाल पर एक बडा काले रंग का निशान है। उस पर गहरे काले रंग के बाल भी हैं। मैं इसे लेकर काफी परेशान हूं। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी में इसे स्थायी रूप से हटाने का कोई उपाय है? अमृता राय, गुडग़ांव इस तरह के निशानों को प्लास्टिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों द्वारा स्थायी रूप से हटाया जा सकता है। प्लास्टिक सर्जन इसे देखकर आपको बता पाएगा कि आपकी समस्या के लिए कौन सी तकनीक बेहतर होगी। आमतौर पर एक बार निशान निकल जाने के बाद ये दोबारा नहीं आता है। मेरी उम्र 17 वर्ष है। बचपन में जल जाने के कारण मेरे चेहरे और गर्दन की त्वचा बेहद खराब हो गई है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये जलने के निशान दूर किए जा सकते हैं? क्या मैं दोबारा सुंदर दिख सकती हूं? मेरी समस्या का उचित समाधान करें। मीता, कानपुर कॉस्मेटिक सर्जरी द्वारा जलने के निशान को हटाया जा सकता है। एक प्लास्टिक सर्जन ही आपको देखकर बता सकता है कि आपके चेहरे के कौन-कौन से निशान हटाए जा सकते हैं। निशान हटाने की प्रक्रिया या ऑपरेशन का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि कॉस्मेटिक सर्जरी की किस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कॉस्मेटिक सर्जन आपका परीक्षण करने के बाद ही अच्छी तरह बता सकता है। मेरी उम्र 26 वर्ष है। मेरी गर्दन और चेहरे पर तेजी से स्किन कलर के मस्से निकलते जा रहे हैं। इसका क्या इलाज है? क्या इन्हें स्थायी रूप से हटाया जा सकता है? मेघा, फरीदाबाद इन मस्सों को लेजर के जरिये हटाया जा सकता है। इसमें मुश्किल से एक घंटे का समय लगता है। आप उसी दिन घर जा सकते हैं। यह उपचार आमतौर पर स्थायी होता है। मेरी उम्र 20 वर्ष है। मेरे होंठ काफी मोटे हैं और देखने में काफी खराब लगते हैं। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये मैं अपने होंठ पतले करवा सकती हूं? यदि हां तो इसकी प्रक्रिया क्या होगी? इसमें कितना खर्च आएगा? सुनंदा, लखनऊ आपके होंठों को लिप रिडक्शन सर्जरी के जरिये पतला किया जा सकता है। इसमें मुश्किल से एक घंटे का समय लगता है और आप उसी दिन घर जा सकती हैं लेकिन इसके बाद क्योंकि आपके होंठों पर सूजन आएगी, इसलिए दो दिन आराम करने की सलाह दी जाती है। इसमें 25-30 हजार तक का खर्च आ सकता है। मेरी उम्र 30 वर्ष है और कद 5 फुट 8 इंच है। मेरा कप साइज ए है और मैं इसे सी या डी करवाना चाहती हूं। इसके लिए मुझे ब्रेस्ट लिफ्ट की जरूरत होगी या फिर ब्रेस्ट इंप्लांट की? इसे कराने के बाद किसी प्रकार का निशान या कट तो नजर नहीं आएगा? साथ ही यह भी बताएं कि ब्रेस्ट में पहले की तरह ही सेंसेशन रहेगा या नहीं? मीना, नैनीताल आप किसी प्लास्टिक सर्जन से संपर्क करें। वह आपको देखकर बता सकते हैं कि आपके केस में ब्रेस्ट लिफ्ट की जरूरत पडेगी या इंप्लांट की। इस प्रक्रिया में आपके शरीर से चर्बी लेकर इंजेक्शन के जरिये फिल किया जाता है। इसमें कोई कट नहीं लगता इसलिए निशान रह जाने की तो कोई बात ही नहीं है। इनमें से किसी भी प्रक्रिया से ब्रेस्ट सेंसेशन में कोई अंतर नहीं आएगा। मैं होममेकर हूं। मेरी उम्र 30 वर्ष है। मैं जानना चाहती हूं कि क्या लिपोसक्शन के बाद दोबारा वजन बढऩे के चांस रहते हैं? क्या ऐसा भी होता है कि पेट से फैट निकालने के बाद शरीर के किसी दूसरे हिस्से में वह जमा हो जाता है? रीमा, भोपाल लिपोसक्शन के साथ-साथ सही खानपान और नियमित व्यायाम करना चाहिए। एक हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन रखनी चाहिए। अगर आप लिपोसक्शन के बाद अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान नहींदेंगी तो वजन दोबारा बढ सकता है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी से आंखों के नीचे की सूजन को स्थायी तौर पर हटाया जा सकता है? इसके लिए कॉस्मेटिक सर्जरी की कौन सी प्रक्रिया से गुजरना पडेगा और इसमें कितना समय लगता है? उदयन, भुवनेश्वर आंखों की सूजन का कारण नींद पूरी न होना या डिप्रेशन हो सकता है। इसलिए पहले इसके मूल कारण के बारे में जानना जरूरी है। वैसे ब्लेफेरो प्लास्टी के द्वारा आंखों के नीचे की सूजन और ढीली पडी हुई त्वचा को ठीक किया जाता है। इसमें मुश्किल से दो घंटे का समय लगता है और आप उसी दिन घर वापस जा सकती हैं। इसे कराने के सात से दस दिन बाद आप वापस काम पर लौट सकती हैं। अब अनचाहे बालों को हटाने के लिए पेन फ्री लेजर टेकनीक उपलब्ध है। इस प्रक्रिया में बिलकुल दर्द नहीं होता है। मुहांसों के धब्बों को लेजर और पीआरपी प्रक्रिया की मदद से हटाया जा सकता है। यह ऐसे निशानों को हटाने की सबसे आधुनिक तकनीक है। आर्म्स के लिपोसक्शन से उन्हें मनचाहा आकार दिया जा सकता है और अतिरिक्त चर्बी को हटाया जा सकता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.