Move to Jagran APP

सखी का सौन्दर्य

आप हफ्ते में दो बार रात में सोने से पहले बादाम के तेल से आंखों के आसपास हलके हाथों से मालिश करें। इसके अलावा खीरे के स्लाइस काट कर आंखों पर दस-पंद्रह मिनट तक रखें। पर्याप्त नींद लें। कई बार एनीमिया का शिकार होने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फलों का खूब सेवन करें।

By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 11:35 AM (IST)
सखी का सौन्दर्य

मेरी उम्र 32 वर्ष है। मेरी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं। कोई उपाय बताएं।

loksabha election banner

शीला, मेरठ

आप हफ्ते में दो बार रात में सोने से पहले बादाम के तेल से आंखों के आसपास हलके हाथों से मालिश करें। इसके अलावा खीरे के स्लाइस काट कर आंखों पर दस-पंद्रह मिनट तक रखें। पर्याप्त नींद लें। कई बार एनीमिया का शिकार होने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फलों का खूब सेवन करें।

मेरी उम्र 24 साल है। समस्या यह है कि मेरे चेहरे पर झांइयां हो गई हैं। मैंने कई तरह के पैक आजमाए, लेकिन कोई खास फर्क नजर नहीं आया। मुझे क्या करना चाहिए?

रोशनी, नोएडा

आपको किसी अच्छे पार्लर में जाकर स्किन ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। इसके अलावा प्रभावित स्थान पर हफ्ते में तीन-चार बार खीरे का रस लगाएं। या फिर जौ के आटे में कच्चा दूध मिलाकर प्रतिदिन चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। यह उपाय एक माह तक नियमित रूप से अपनाएं।

मेरी उम्र 34 वर्ष है। त्वचा बहुत रूखी और बेजान है। चेहरे की त्वचा पर कसाव भी नहीं है। हाथ और पैरों की त्वचा तो ऐसी लगती है, जैसे सिकुड गई हो। मेरी समस्या का उचित समाधान करें?

निवेदिता सक्सेना, मुंबई

आप सप्ताह में दो बार बादाम के तेल से चेहरे और शरीर का मसाज करें। चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। दिन में एक बार बादाम का तेल चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरा हलके गुनगुने पानी से धो लें। रात में अच्छी कंपनी की नाइट क्रीम चेहरे पर लगाएं। सुबह नहाने के बाद चेहरे और शरीर पर मॉयस्चराइजर लगाएं।

मेरी उम्र 24 साल है। मेरे नाखून बहुत कमजोर हैं। बहुत जल्दी ही टूट जाते हैं। कोई उपाय बताएं?

बीना चौधरी, दिल्ली

आप खाना खाने के बाद नाखूनों को नेल ब्रश से अच्छी तरह से साफ करें। रात में सोने से पहले जैतून या बादाम के तेल से या फिर अरोमा मैजिक की क्यूटिकल क्रीम से पंद्रह-बीस मिनट के लिए नाखूनों का मसाज करें। फिर बिना क्रीम पोछे सो जाएं। ऐसा आप रोजाना नियमित रूप से करें तो नाखून मजबूत और चमकदार हो जाएंगे।

मेरी उम्र 20 वर्ष है। मेरे चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं। मुंहासों की वजह से मेरा पूरा चेहरा काला और धब्बेदार हो गया है। कोई उपाय बताएं।

डॉली, लखनऊ

चेहरे पर मुंहासे होने के मुख्य तीन कारण हो सकते हैं- त्वचा का तैलीय होना, हॉर्मोनल समस्या और फिर मेडिसिन का रिएक्शन। अगर त्वचा तैलीय है तो दिन में दो बार ऑयल फ्री क्लींजर से चेहरा साफकरें। अगर बालों में रूसी है तो उसका उपचार कराएं। बालों में शैंपू करते समय चेहरे पर शैंपू का गंदा पानी न आने दें। घरेलू उपचार के तौर पर एक-एक चम्मच पुदीना व तुलसी पाउडर, एक चम्मच मुलतानी मिट्टी, आधा चम्मच चंदन पाउडर के साथ पेस्ट बनाकर चेहरे पर 5-10 मिनट तक लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। अधिक तेल, मिर्च-मसालेयुक्त चीजों से जहां तक हो सके दूर रहें। तरल पदार्थो का अधिक सेवन करें। बार-बार चेहरे को गंदे हाथों से न छुएं, न ही पोछें। जल युक्त (वॉटर बेस्ड) प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। नाखून से मुंहासों को फोडने या दबाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। मेरी उम्र 28 वर्ष है। व्यस्तता के कारण मैं अपनी त्वचा पर ध्यान नहीं दे पाती। मेरी त्वचा तैलीय है और एक्ने भी हो गए हैं। इन्हें दूर करने का कोई उपाय बताएं।

नेहा सिंह, गाजियाबाद

आप अपने चेहरे को प्रतिदिन ऑयल फ्री क्लींजर से साफ करें। फिर टोनर से टोन करें। बाहर जाने से पहले सनब्लॉक जरूर लगाएं। तैलीय खाना न खाएं, ज्यादा पानी पिएं। अगर रूसी की समस्या है तो उसका उपाचार करें। रूसी के कारण भी चेहरे पर एक्ने आ जाते हैं।

मेरी उम्र 27 वर्ष है। मेरे चेहरे पर जगह-जगह गड्ढे जैसे हो गए हैं। त्वचा काफी खुरदरी सी नजर आती है। त्वचा को कोमल व साफ-सुथरी बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए?

नंदा एस., बंगलुरू

आप नियमित रूप से अपने चेहरे को क्लींजर से साफकरें। उसके बाद टोनर लगाएं। नहाने के बाद मॉयस्चराइजर जरूर लगाएं। सप्ताह में दो बार अरोमा मैजिक ब्यूटी पैक में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा बेबी मिल्क पाउडर और पके हुए केले में ग्लिसरीन व गुलाब जल एकसाथ मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर पंद्रह-बीस मिनट तक लगाएं। फि र साफ पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो-तीन बार करें।

टिप्स

-इस मौसम में नमी और पसीने के कारण चेहरे पर एक्ने की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करने के बाद टोनर लगाना बहुत जरूरी है। जेल युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

-हर दूसरे दिन शैंपू करें और उसके बाद कंडिशनर जरूर लगाएं। ताकि बालों की स्वाभाविकचमक बरकरार रहे।

सौंदर्य विशेषज्ञा

डॉ. ब्लॉसम कोचर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.