धौलपुर में एक बूथ पर फिर हुआ मतदान
राजस्थान की धौलपुर विधानसभा सीट पर पोलिंग बूथ संख्या 163 पर फिर से मतदान कराया गया। 71.75 फीसदी मतदान हुआ।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 12 Apr 2017 03:13 AM (IST)Updated: Wed, 12 Apr 2017 03:48 AM (IST)
जयपुर, जागरण सेवा केन्द्र। राजस्थान की धौलपुर विधानसभा सीट पर पोलिंग बूथ संख्या 163 पर मंगलवार को फिर से मतदान कराया गया। शाम पांच बजे तक यहां 71.75 फीसदी मतदान हुआ। धौलपुर में रविवार का उप चुनाव हुआ था। असल में पोलिंग बूथ नम्बर 163 पर ईवीएम में मॉक पोल में डाले गए वोटों को डिलीट नहीं किए जाने के कारण वोटों गिनती में गफलत अथवा किसी विवाद से बचने के लिए आज फिर मतदान कराया गया।
बसपा विधायक बी.एल. कुशवाह को हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा होने पर विधानसभा से उनकी सदस्यता रद्द हो गई। इस पर उप चुनाव कराया गया। भाजपा ने यहां उनकी पत्नी शोभा रानी कुशवाह एवं कांग्रेस ने बनवारी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया।
अपने पक्ष के मतदाता का नाम जुड़वाने की होड़
मायावती ने भाजपा की चुनावी धांधली को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया
MCD चुनाव: जीत के लिए कांग्रेस ने तैयार ने किया प्लान, प्रचार में उतरेंगे 90 दिग्गज
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें