Move to Jagran APP

वसुंधरा राजे ही रहेगी मुख्यमंत्री

राजस्थान में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वसुंधरा राजे ही मुख्यमंत्री रहेंगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 03:37 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 03:44 AM (IST)
वसुंधरा राजे ही रहेगी मुख्यमंत्री
वसुंधरा राजे ही रहेगी मुख्यमंत्री

जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। राजस्थान में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वसुंधरा राजे ही मुख्यमंत्री रहेंगी। वसुंधरा राजे के चेहरे को लेकर ही राज्य में अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। जयपुर में शनिवार को हुई राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में खन्ना ने कहा कि वसुंधरा सरकार ने जो काम किए है उन्हीं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। बदले जाने की बात केवल मीडिया द्वारा फलाई गई है। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर ने मीडिया से कहा था कि राजस्थान में उनके मुख्यमंत्री बनने की खबर पूरी तरह से मनगढ़ंत एवं सोशल मीडिया पर फैलाई गई खबर है।

loksabha election banner

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने मीडिया से बातचीत में वसुंधरा राजे को नहीं बदले जाने और उनके द्वारा पांच साल का कार्यकाल पूरा करने की बात कही थी। शनिवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में विशेषतौर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संतोष सिंह शामिल हुए। उन्होंने राज्य में सत्ता ओर संगठन के हालात एवं धौलपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव को लेकर नेताओं से फीडबैक लिया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अगले माह होने वाले तीन दिन के राज्य दौर पर भी चर्चा हुई।

 बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि माथुर को वसुंधरा विरोधी खेमे का नेता माना जाता है, यूपी में भाजपा की जीत के बाद से माथुर समर्थक उनके सीएम बनने को लेकर कयास लगा रहे है।

कांग्रेस के दो पूर्व सांसदों की संपत्ति हो सकती है कुर्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.