इस बार मानसून में भी खुले रहेंगे टाइगर रिजर्व
इस फैसले के पीछे मानसून के दौरान होने वाली शिकार व अन्य अवांछित गतिविधियों की मॉनिटरिंग को कारण बताया जा रहा है।
जयपुर, नई दुनिया। राजस्थान के तीनों टाइगर रिजर्व में रह रहे बाघों को इस बार मानसून के दौरान भी एकांत नहीं मिल पाएगा। राजस्थान सरकार ने राजस्थान के रणथम्भौर, सरिस्का और मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में मानसून के दौरान भी टाइगर सफारी बंद न करने का फैसला किया है।
इस फैसले के पीछे मानसून के दौरान होने वाली शिकार व अन्य अवांछित गतिविधियों की मॉनिटरिंग को कारण बताया जा रहा है। देशभर केटाइगर रिजर्व मानसून के दौरान एक जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहते हैं। इस बारे में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने निर्देष जारी कर रखे हैं। राजस्थान के भी तीनों टाइगर रिजर्व इस दौरान बंद रहते आए हैं। मानसून के दौरान बाघों को एकांत चाहिए होता है, क्योंकि यह उनके मिलन का समय होता है। इसके अलावा बारिश के कारण जंगल में जाना वैसे भी खतरनाक होता है, लेकिन राज्य में इस बार यह टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।
यह भी पढ़ें: सीसीटीवी फुटेज: बदमाश शोरूम में घुसा और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी