Move to Jagran APP

ग्लोबल डिप्लोमेसी में केंद्र बिन्दु के रूप में उभरा भारत : राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उदयपुर में एक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की प्रतिष्ठा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ी है। आज ग्लोबल डिप्लोमेसी एवं ग्लोबल पॉलिटिक्स में भारत एक केन्द्र बिन्दु के रूप में उभरा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 09 Jun 2016 04:29 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jun 2016 04:34 AM (IST)
ग्लोबल डिप्लोमेसी में केंद्र बिन्दु के रूप में उभरा भारत : राजनाथ

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को उदयपुर में एक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की प्रतिष्ठा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ी है। आज ग्लोबल डिप्लोमेसी एवं ग्लोबल पॉलिटिक्स में भारत एक केन्द्र बिन्दु के रूप में उभरा है। आज विश्व का कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता। भारत की इस उभरती ताकत के अनुरूप नौजवानों को अपनी प्रतिभा को निखारना होगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है।

loksabha election banner

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दो वर्ष में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि दो वर्ष में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक प्रताप का नाम रहेगा। महाराणा प्रताप की जीवनी और उनका इतिहास अद्भुत है। उनका इतिहास पढ़कर ही राजस्थान की जीवन शैली को वास्तविक रूप से जाना जा सकता है। मीरा की भक्ति, पन्नाधाय की युक्ति और भामाशाह की सम्पत्ति के सामंजस्य ने राजस्थान के इतिहास को विलक्षण बना दिया है। स्वाभिमान की रक्षा के लिए मरमिटने वाले प्रताप के महान् योगदान को अविस्मरणीय बनाने के लिए भारत सरकार ने उनकी जयंती को हर साल धूमधाम से मनाने का फैसला किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.