राष्ट्रीय प्रश्नों पर राजनीति नहीं हो : लोकसभा अध्यक्ष
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का कहना है कि संसद डिबेट और डिस्कसन एवं निर्णय करने के लिए है ना कि हंगामा करने के लिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को देश को रास्ता दिखाना होगा। छात्राओं को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी प्राप्त करने चाहिए।
जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का कहना है कि संसद डिबेट और डिस्कसन एवं निर्णय करने के लिए है ना कि हंगामा करने के लिए।
राजस्थान के टोंक जिले में वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित समारोह में शामिल होने आई लोकसभा अध्यक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक पर पूछे गए सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय प्रश्नों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह भी राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रश्न है, इस पर अलग-अलग विचार नहीं होने चाहिए।
छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को देश को रास्ता दिखाना होगा। छात्राओं को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी प्राप्त करने चाहिए।