Move to Jagran APP

दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में भाजपा सरकार बनाने के लिए करोड़ों रूपए खर्च किए।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 14 Jun 2017 12:10 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 12:10 PM (IST)
दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया
दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया

जयपुर, [जागरण संवाददाता]। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संघ सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर अफवाह फैलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों को भी सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए,लेकिन संघ की तरह गलत अफवाह फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए।

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने कोटा में बातचीत में कहा कि भाजपा किसानों की कभी भी हितैषी नहीं रही,किसानों और दलितों के लिए कांग्रेस ने हमेशा काम किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इन्दिरा गांधी को आज भी लोग इसलिए याद करते है क्योंकि उन्होंने किसानों और गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की थी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विफल बताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अपना हक मांग रहे किसानों को चौहान की सरकार ने गोली चलाई। दिग्विजय सिंह ने केन्द्र और मप्र. सरकार पर किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सरकारों की नाकामी के कारण आंदोलन हो रहे है।

शिवराज सिंह चौहान के उपवास के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हे उपवास करने की क्या जरूरत है वे तो सीएम है,विपक्ष में हो तो उपवास करने की बात समझ में आती है। सीएम को तो किसानों के हित में निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में किसानों को फसल का डेढ़ गुना दाम दिलाने का वादा किया था,जो वह नहीं दिला पा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में भाजपा सरकार बनाने के लिए करोड़ों रूपए खर्च किए। गैर भाजपाई विधायकों को पैसे दिए गए और फिर उन्हे मंत्री भी बनाया गया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। सभी कांग्रेसी नेता पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में काम कर रहे है। राजस्थान में कांग्रेस की एकजुटता का उदाहरण 16 जून को कोटा के इटावा में होने वाली कांग्रेस की किसान सभा में सामने आ जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.