जयपुर: दिन दहाड़े पति-पत्नी का कत्ल, इलाके में दहशत
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया है।
जयपुर। राजधानी के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को इस इलाके में स्थित एक मकान में पति-पत्नी का दिन दहाड़े कत्ल कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अपनी जांच में बताया है कि जिस दंपत्ति की हत्या की गई है, वह औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री का संचालन करने वाले उद्यमी के माता-पिता हैं। दंपत्ति प्रभातीलाल कुमावत और सरजू देवी यहां अपने दिव्यांग बेटे के साथ इसी मकान में रहते थे। किसी ने दोनों की बेटे के सामने ही हत्या कर दी। चूंकी बेटा मंदबुद्धि होने के कारण कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। अंगूठे पर लगे थे स्याही के निशान, प्रॉपर्टी विवाद का लग रहा है।
पुलिस का कहना है कि दंपति के अंगूठों पर स्याही के निशान लगे हैं। ऐसे में प्रारंभिक रूप से तो यही लगता है कि निश्चित ही यह प्रॉपर्टी विवाद का मामला है। इस दंपति के पास अपनी करीब 20 बीघा जमीन है और ये घर है। इसके अलावा और संपति के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।