Move to Jagran APP

अमित शाह के समक्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पेश की सफाई

शाह के समक्ष परनामी द्वारा पेश की जा रही सफाई के समय मौजूद एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रास वोटिंग से खुश नजर नहीं आ रहे थे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 03:54 PM (IST)
अमित शाह के समक्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पेश की सफाई

जयपुर, [नरेन्द्र शर्मा]। राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए प्रत्याशी मीरा कुमार की अंतरात्मा की आवाज से वोट की अपील ने राजस्थान में असर दिखाया। प्रदेश में भाजपा सत्ता और संगठन की ओर से किए गए दावों के विपरीत एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविद को 5 वोट कम मिले।

loksabha election banner

दावों के विपरीत कम मिलने को लेकर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने शुक्रवार को जयपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष सफाई दी,लेकिन संतुष्ट नहीं कर सके। प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को 5 वोट कम मिलने की दलील दी,लेकिन अमित शाह इससे संतुष्ट नहीं बताए।

उन्होंने परनामी के समक्ष नाराजगी जाहिर की। शाह के समक्ष परनामी द्वारा पेश की जा रही सफाई के समय मौजूद एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रास वोटिंग से खुश नजर नहीं आ रहे थे। राज्य विधानसभा में 200 सदस्य है।

इनमें से 199 ने जयपुर में विधानसभा परिसर में मतदान किया,एक विधायक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में मतदान किया। गहलोत के मत को मतगणना के दौरान राजस्थान के मतों में शामिल किया गया। राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व और मतदान के बाद भाजपा ने कोविद को 171 मत मिलने का दावा किया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि कोविद को भाजपा के 161,राजपा के 4,जमींदारा पार्टी के 2 और 4 निर्दलिय विधायकों का मत मिलेंगे। यह संख्या 171 होती है,हालांकि इन दावों के विपरीत कोविद को 166 मत मिले।

वहीं यूपीए प्रत्याशी मीरा कुमार को कांग्रेस के 24,बसपा के 2,निर्दलिय विधायकों के 3 मत मिलने की उम्मीद थी,लेकिन उन्हे 34 मत मिले। यह संख्या उम्मीद से 6 अधिक है।

कांग्रेसी नेताओं को भी इतने अधिक मत मिलने की उम्मीद नहीं थी। अब भाजपा का प्रदेश नेतृत्व यह सफाई दे रहा है कि पार्टी के तो सभी 166 मत मिले,लेकिन निर्दलियों अथवा अन्य सहयोगी दलों के विधायक गड़बड़ी कर सकते है।

इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि भाजपा में क्रास वोटिंग हुई है। मीरा कुमार को 34 मत मिलना भाजपा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति असंतोष का परिचायक है। उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने वाले भाजपा विधायकों को धन्यवाद दिया। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का कहना है कि हमारे वोट बैंक में कोई सेंधमारी नहीं हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.