Move to Jagran APP

अभिमन्यु बने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष

राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु पूनिया ने जीत दर्ज की है। पूनिया ने अभिषेक चौधरी को 1158 वोटों से हराया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 03:35 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 03:35 PM (IST)
अभिमन्यु बने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष
अभिमन्यु बने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष

जयपुर, [जागरण संवाददाता] ।  राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु पूनिया ने जीत दर्ज की है। पूनिया ने अभिषेक चौधरी को 1158 वोटों से हराया। पूनिया को 5406 वोट मिले जबकि चौधरी को 4248 वोट मिले,तीसरे स्थान पर रहे रणदीप सिंह चौधरी को 1355 वोट मिले। प्रदेश अध्यक्ष बने पूनिया प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष सचिन पायलट के निकट माने जाते है।

loksabha election banner

वहीं दूसरे नम्बर पर रहे चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक है। कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर गहलोत और पायलट समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए थे। हालांकि गहलोत और पायलट ने सार्वजनिक रूप से कभी किसी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया,लेकिन जिस तरह से इनके समर्थक लगे हुए थे उसी से अंदाजा लगाया जा सकता था कि गहलोत चौधरी का समर्थन कर रहे है और पायलट पूनिया के पीछे खड़े है।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद पूनिया ने पार्टी की आंतरिक कलह उजागर करते हुए कहा कि यह चुनाव एनएसयूआई का चुनाव ना होकर युवक कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना का चुनाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि चांदना ने मेरे समर्थकों से मारपीट कराने के साथ ही मेरी वाहनों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि चांदना ने मेरे खिलाफ व्यक्तिगत आरोप लगवाए।

उल्लेखनीय है कि चांदना पूर्व सीएम अशोक गहलोत के खास माने जाते है। चुनाव परिणाम में महासचिव के सात पदों के लिए अशोक सैनी,देवेन्द्र,दांताराम,जितेन्द्र,सुनीता गोचर,कपिल मीणा विजयी रहे। इसी प्रकार सचिव के पांच पदों पर रामराम छीपा,हेमंत,रोहित,सुष्मिता गर्ग एवं विजय चुनाव जीते। 

यह भी पढें:  किसान संघ ने आंदोलन समाप्त किया, कांग्रेस और अन्य संगठन जारी रखेंगे

यह भी पढें: सीसीटीवी फुटेज: बदमाश शोरूम में घुसा और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.