अन्ना हजारे को मिला धमकी भरा पत्र
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को धमकी भरा पत्र मिला है। सीकर में उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी भरे पत्र को स्कूटर पर सवार होकर आए एक युवक ने कार्यकर्ताओं के बीच फेंका है। पत्र में उनके सीकर आने का विरोध किया गया है।
जागरण संवाददाता, जयपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को धमकी भरा पत्र मिला है। सीकर में उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी भरे पत्र को स्कूटर पर सवार होकर आए एक युवक ने कार्यकर्ताओं के बीच फेंका है। पत्र में उनके सीकर आने का विरोध किया गया है। इससे पहले सीकर में मीडिया से बातचीत करते शनिवार को उन्होंने कहा कि बिहार की किस्मत बदलने वाली नहीं है। भाजपा आए या महा गठबंधन, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सब एक जैसे ही हैं। इसलिए बिहार को अपनी किस्मत पर ही रहना होगा।
उन्होंने बिहार चुनाव समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में हर कोई कुछ भी बोल रहा है, लेकिन उनके बोलने से बिहार की स्थिति कैसे सुधर जाएगी।
उन्होंने कहा कि वह रविवार से सीकर से जन-जन को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जंग छेंड़ेंगे। इसके लिए देशभर में रैलियां की जाएंगी।
अन्ना ने कहा कि संविधान में पार्टी पर चुनाव लडऩे की कोई व्यवस्था नहीं है। लोकसभा के लिए 25 और राज्यसभा के लिए 30 वर्ष की उम्र का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि 1952 में ही चुनाव आयोग को पार्टी आधार पर चुनाव पर आपत्ति जतानी चाहिए थी।
अन्ना ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की जड़े बेहद मजबूत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जनता के पास सबकी चाबी है। कोई मुगालते में न रहे। कोई जीते वह जनता की समस्याओं पर ध्यान दे।