Move to Jagran APP

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस को झटका

राजस्थान की सत्ता पर काबिज भाजपा ने स्थानीय निकाय (लोकल सिविक बॉडी) चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 129 में से 60 स्थानीय निकायों पर कब्जा कर लिया है। पार्टी ने 3300 वॉर्डों में से 1426 पर जीत हासिल की है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2015 04:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2015 04:06 AM (IST)

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान की सत्ता पर काबिज भाजपा ने स्थानीय निकाय (लोकल सिविक बॉडी) चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 129 में से 60 स्थानीय निकायों पर कब्जा कर लिया है। पार्टी ने 3300 वॉर्डों में से 1426 पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने 1146 वार्डों में जीत हासिल की, शेष अन्य के खाते में गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में किए गए मतदान के लिए जनता का आभार जताते हुए प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी जनता का आभार जताया, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने परिणाम पर संतोष जताया। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने वाली भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव में भी सफलता हासिल की, लेकिन प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अपने ही गढ़ झालावाड़, बारां और धौलपुर में उनकी पार्टी भाजपा हार गई है। झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र से वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद है। इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र रहे अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

कांग्रेस के राष्टï्रीय महासचिव सी.पी.जोशी के निर्वाचन क्षेत्र रहे भीलवाड़ा में भी कांग्रेस की बुरी तरह पराजय हुई। परिणामों के अनुसार 113 नगर पालिकाओं में से 62 पर भाजपा और 25 पर कांग्रेस के बोर्ड बनना तय हैं। एक मात्र नगर निगम अजमेर चुनाव हुए थे, इसमें भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इसके अलावा 17 नगर पालिकाओं में निर्दलीय तय करेंगे कि किसका बोर्ड होगा। 120 निकायों में 1 मात्र नगर निगम पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है, जबकि 15 नगर परिषदों में से भाजपा चार, कांग्रेस तीन और 8 पर किसी भी दल का बोर्ड बन सकता है। इन 8 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा बहुमत के करीब नहीं पहुंच पाएं। निर्दलियों ने कब्जा जमाया है। चुनाव परिणाम से कांग्रेस को थोड़ी राहत अवश्य मिली है, पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में करारी हार झेल चुकी पार्टी का वोट प्रतिशत इस बार स्थानीय निकाय चुनाव में बढ़ा और कुछ निकायों में भाजपा के वर्षों से चले आ रहे कब्जे को खत्म किया।

'जनता ने नहीं जताया बीजेपी में भरोसा

कांग्रेस की राजस्थान यूनिट के चीफ सचिन पायलट ने स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे को बीजेपी सरकार के खिलाफ मानते हुए कहा है कि पब्लिक ने बीजेपी में भरोसा नहीं जताया है। पायलट ने कहा, 'बीजेपी और कांग्रेस के बीच अब वोट फीसदी का फर्क एक फीसदी हो गया है। लोकसभा चुनाव 2014 में यह फर्क 26 फीसदी था। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा के गढ़ में जीत हासिल की है। वोटर समझ चुके हैं और वे कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं।

जनता ने फिर जताया भाजपा में विश्वास

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनाव के बाद एक बार फिर स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा में विश्वास जताया है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.