Move to Jagran APP

जन-गण-मन से हटे अधिनायक शब्द: कल्याण सिंह

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान से अधिनायक शब्द हटाना चाहिए, इसके बदले मंगल शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए। उनके अनुसार अधिनायक शब्द आजादी से पहले के अंग्रेजी शासकों का महिमा मंडन करता है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2015 12:53 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2015 01:00 AM (IST)
जन-गण-मन से हटे अधिनायक शब्द: कल्याण सिंह

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान से अधिनायक शब्द हटाना चाहिए, इसके बदले मंगल शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए। उनके अनुसार अधिनायक शब्द आजादी से पहले के अंग्रेजी शासकों का महिमा मंडन करता है।

loksabha election banner

राजस्थान विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सिंह ने कहा कि जन-गण-मन अधिनायक जय है... लेकिन अधिनायक कौन है? ये अंग्रेजी शासक की प्रशंसा है। अब हमे इसकी जगह जन-गण-मन मंगल गाए... लिखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान में संशोधन करने का मतलब यह नहीं है कि वह राष्ट्रगान के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने राज्यपाल के नाम से पहले महामहिम शब्द के इस्तेमाल से भी बचने सलाह दी। कल्याण सिंह ने आगे कहा कि यह शब्द भी ब्रिटिश शासन में गवर्नर को महान बताने के लिए इस्तेमाल होता था। अब हम इसके स्थान पर माननीय शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अकबर नहीं महाराणा प्रताप महान

राजस्थान के पूर्व बीजेपी नेता कल्याण सिंह ने इसके पहले महाराणा प्रताप को मुगल शासक अकबर से ज्यादा महान बताया था और अकबर की बजाय महाराणा प्रताप नाम से पहले महान शब्द लगाने की बात कही थी। ऐसे ही झांसी की रानी को विक्टोरिया से अद्यिक महान और मराठा शासक शिवाजी को औरंगजेब से महान बता चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.