वीके सिंह ने मांगी देश में अमन और शांति की दुआ
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह रविवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने दरगाह जियारत की। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पुष्कर सरोवर की पूजा भी की।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 04 May 2015 12:40 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 12:47 AM (IST)
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह रविवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने दरगाह जियारत की।
उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पुष्कर सरोवर की पूजा भी की। वीके सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
वीके सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कश्मीर का मसला काफी पुराना है। जम्मू कश्मीर में नई सरकार बनी है। हमें उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार देश की सुरक्षा के लिए सजग है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वायुसेना में जहाजों की कमी थी इसलिए फ्रांस सरकार से जहाजों के सौदे पर बातचीत हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें