Move to Jagran APP

राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, अलवर में हिली 100 साल पुरानी हवेली

जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार सुबह ठीक 11:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 10 से 12 सैकेंड तक महसूस किए गए। जैसे ही भूकंप के झटके लगने लगे, लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 12:40 AM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 07:55 AM (IST)

जयपुर। जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार सुबह ठीक 11:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 10 से 12 सैकेंड तक महसूस किए गए। जैसे ही भूकंप के झटके लगने लगे, लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। अलवर में 100 साल पुरानी हवेली हिल गई।

loksabha election banner

काफी देर तक झटके महसूस किए जाने के कारण लोग घबरा गए। घरों और दफ्तरों में रखे सामान इन झटकों के दौरान हिलने लगे। इसके कारण सभी बाहर आ गए। लोग काफी देर तक बाहर ही रहे। अचानक आए भूकंप से कई दफ्तरों में छुट्टी का दी गई। कई बिल्डिंग्स खाली कर दिए गए। राजधानी में राजापार्क, जवाहर नगर, मालवीय नगर, सीतापुरा, बापू नगर के अलावा पुराने शहर में भूकंप के खौफ से लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि किसी नुकसान की खबर नहीं है।

अलवर में हिली 100 साल पुरानी हवेली

अलवर में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप से भवनों में दरार आ गई। दहशत के कारण लोग मकानों, बिल्डिंग और दुकानों से बाहर निकल आए। सुबह 11.40 से 11.47 बजे के बीच शहर में दो बार 10 से 12 सैकेंड के भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली दरवाजा बाहर स्थित गंगा मंदिर के पास, गाय वाला मोहल्ला के घरों में और मनुमार्ग स्थित वंडर एक्सीलेंसी बिल्डिंग के पिलर में दरार आ गई। वहीं नई सड़क कचहरी रोड स्थित सौ साल पुरानी हवेली भी हिल गई। ग्रामीण क्षेत्रों भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

दौसा में दो बार आए भूकंप के झटके, घरों में रखी वस्तुएं हिलने लगीं तो लोग बाहर आए

दौसा में दो बार भूकंप के झटके आए। अचानक घरों में रखी वस्तुएं हिलने लगीं। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। आस-पास के गांवों व कस्बों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।

सुबह 11:45 बजे लोगों को घरों में रखी वस्तुएं हिलती दिखाई दीं। रसोई में रखे बर्तन अचानक आवाज करने लगे। अलमारी में रखे सामान हिलते दिखाई दिए।

दौसा के टोरड़ा में महसूस किए झटके, लोगों में दहशत

लालसोट: उपखंड क्षेत्र सहित कस्बे में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। टोरड़ा में रेवड़ मल के लैटबाथ में दरार पड़ गई। कुछ सैकेंडों के लिए आए भूकंप के हल्के झटकों के कारण लोगों में दहशत फैल गई तथा लोग मकानों से बाहर आए गए।

हिंडौन सिटी: भूकंप से सहमे लोग

करीब 11:45 बजे आए भूकंप से शहरवासी सहम गए। हालांकि उपखंड क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन भूकंप की वजह से लोगों में घबराहट फैल गई। लोगों को भूकंप के बारे में चर्चाएं करते देखा गया।

दोपहर करीब 11:45 बजे करीब 10 सैकेंड तक लोगों ने भूकंप का एहसास किया। उसके करीब आधा घंटे बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई लोगों ने इस संबंध में प्रशासन के अधिकारियों और मीडियाकर्मियों को फोन कर भूकंप के बारे में पुष्टि की। भूकंप की वजह से कोई जनहानि अथवा संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि कुछ ही समय के लिए भूकंप के झटकों से मकानों में मामूली दरार पड़ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.