11 दिन पुरानी रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में पिछले 11 दिनों से चल रही रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज शाम समाप्त हो गई। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह से रेजीडेंट डॉक्टरों की मुलाकात के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में पिछले 11 दिनों से चल रही रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज शाम समाप्त हो गई। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह से रेजीडेंट डॉक्टरों की मुलाकात के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
गौरतलब है कि 30 मई को रेजीडेंट्स प्री-पीजी परीक्षा का पैटर्न बदले जाने को लेकर आई खबर के बाद राज्यभर के रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद सरकार ने अपना सख्त रुख अख्तियार किया। राजस्थान सरकार ने 1387 रेजीडेंट्स निलंबित कर दिया। सरकार यहीं नहीं रुकी उसने रेजीडेंट्स को हॉस्टल खाली करने के भी निर्देश दे दिए थे।
सरकार और रेजीडेंट्स के बीच एक बार पहले भी वार्ता हुई थी, इसमें हड़ताल खत्म करने की घोषणा भी कर दी गई, लेकिन रेजीडेंट डॉक्टर्स फिर पलट गए और हड़ताल जारी रखी।