Move to Jagran APP

राजीव गांधी सेवा केंद्र अब अटल के नाम पर

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गुरुवार को राजस्थान क

By Edited By: Published: Fri, 26 Dec 2014 05:47 AM (IST)Updated: Fri, 26 Dec 2014 02:40 AM (IST)
राजीव गांधी सेवा केंद्र अब अटल के नाम पर

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गुरुवार को राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने जिला मुख्यालयों पर बने जन सुविधा केंद्रों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर बने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नामकरण वाजपेयी के नाम से किया है। अब यह अटल सेवा केन्द्रों के नाम से जाने जाएंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर आज सरकारी विभागों में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। राज्य भाजपा ने सफाई अभियान की शुरूआत आज से की।

loksabha election banner

वाजपेयी के जन्मदिन पर गुरुवार को अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में उनकी लम्बी उम्र की मन्नत मांगी गई। इधर प्रदेश के भारत-निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र का नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयपुर के गांधी सर्किल पर धरना दिया और नारेबाजी करते हुए राजीव गांधी सेवा केन्द्रों के नाम बदले जाने का विरोध किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने प्रदेश के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलने का फैसला किया है। ऐसे कुल 9417 केन्द्र है। सरकार अब अटल सेवा केन्द्रों पर आईटी केन्द्र के रूप में सेवाएं उपलब्ध करवाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इसके आदेश जारी किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.