कल्याण सिंह, वसुंधरा राजे ने रेलवे स्टेशन पर की सफाई
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी म
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म स्थान धानक्या गांव में आज ''स्वच्छ राजस्थान-स्वच्छ भारत'' अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेशवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कल्याण सिंह और वसुंधरा राजे ने धानक्या रेलवे स्टेशन पर झाडू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान का प्रदेश में आगाज किया।
वसुंधरा राजे ने कहा कि जब तक हमारे आसपास स्वच्छता नहीं होगी तब तक प्रदेश स्वच्छ नहीं होगा और जब तक प्रदेश स्वच्छ नहीं होगा तब तक वह आगे नहीं बढ़ेगा। राजस्थान सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आम लोगों के साथ मिलकर विभिन्न जिलों में सफाई अभियान शुरू किया।
सरकारी कार्यालयों में गुरुवार को गांधी जयंती समारोह मनाए जाने के बाद सफाई अभियान चला। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सफाई की। कई सामाजिक संगठन भी इस अभियान में शामिल हुए।