बाहरी खानपान से परहेज रखने का दिया संदेश
जागरण संवाददाता, संगरूर भारतीय योगा संस्थान के महिला ¨वग द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में स्
By Edited By: Published: Sun, 15 Jan 2017 05:18 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 05:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, संगरूर
भारतीय योगा संस्थान के महिला ¨वग द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में स्थानीय आदर्श माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समागम आयोजित किया गया। समागम दौरान महिलाओं ने भारी तादाद में शिरकत की। संस्थान की महिला ¨वग प्रधान किरण ने सभी को बाजारी खान-पान से परहेज रखने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को अपने खानपान पर उचित संयम रखने व नियमित तौर पर योगा करने की सलाह दी, ताकि निरोग जीवन व्यतीत किया जा सके। उन्होंने कहा कि योगा की मदद से कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। सभी महिलाओं ने रंगारंग प्रोग्राम पेश करके मनोरंजन किया। इस मौके पर अंजू गर्ग, निधि गोयल, सुनीता, नरेश, निशा अग्रवाल, पूजा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें