बाजवा को छेरड़कर कोई भी प्रदेश अघ्यक्ष स्वीकार : अमरिंदर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर स्वीकार नहीं है। हाईकमान द्वारा बनाया कोई भी अन्य नेता इस पद पर मंजूर है। प्रदेश अध्यक्ष का फैसला दो-चार दिन में हो जाएगा।
जागरण संवाददाता, दिड़बा (संगरूर)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर स्वीकार नहीं है। हाईकमान द्वारा बनाया कोई भी अन्य नेता इस पद पर मंजूर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का फैसला दो-चार दिन में हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : कमल शर्मा की मुसीबत बढ़ी, एक और करीबी नेता पर शिकंजा
उन्होेंने यहां कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में कांग्रेस पंजाब 2017 के विधानसभा चुनाव में अकाली सरकार का सफाया कर देगी। कैप्टन ने कहा कि अकालियों ने पंजाब को लूटा है। अकालियों की आलोचना करते समय कैप्टन ने भाजपा के विरोध में एक भी शब्द भी नहीं बोले। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि भाजपा तो अकालियों से अलग हो रही है।
यह भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अंबिका सोनी व जाखड़ के नाम की चर्चा
कैप्टन ने कहा कि 2017 में कांग्रेस का मुकाबला अकाली दल से हो सकता है, इसे भी कमजोर नहीं समझा जा सकता। आम आदमी पार्टी के बारे में कैप्टन ने कहा कि यह बिना सूझबूझ वाली पार्टी है। राज्य चलाने के लिए दिमाग व तुजुर्बे की जरूरत है।
कैप्टन ने कहा कि पंजाब में अकालियों के विरोध में हवा चल रही है, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में लोग अकालियों का सफाया कर देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान, जसविंदर सिंह धीमान व अमरजीत सिंह धीमान आदि उपस्थित थे।