शरारती तत्तवों ने रात में तख्ततपोश को लगाई आग
संवाद सूत्र भदौड़, बरनाला : गांव जंगियाणा में सूए के पुल पर बुजुर्गों के बैठने के लिए बनाए ग
संवाद सूत्र भदौड़, बरनाला :
गांव जंगियाणा में सूए के पुल पर बुजुर्गों के बैठने के लिए बनाए गए तख्तपोश को वीरवार की रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। घटना का पता उस वक्त लगा जब गांव का किसान तीन बजे सुबह खेतों को पानी लगाने जा रहा था तो उसने शोर करके दूसरे गांव वासियों को एकत्र करके आग बुझाई। घटना का पता लगते ही पुलिस अधिकारी थानेदार परमजीत ¨सह, कर्मजीत ¨सह, गुरजंट ¨सह व पवन कुमार ने मौका देखा व घटना संबंधी जानकारी एकत्रित की। उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजे के करीब किसी व्यक्ति ने तख्तपोश को आग लगाई गई। जब इस गांव के नेता कर्मजीत ¨सह नीटा ने बताया कि यह बहुत बुरी बात है। यहां बैठकर बुजुर्ग बैठे किसी को क्या परेशानी देते थे। उन्होंने बताया कि आग से 14-15 हजार का नुक्सान हो गया है, शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है। जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है।