टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत
By Edited By: Published: Sun, 01 Apr 2012 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2012 06:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कुराली : सिविल अस्पताल के पास एक तेजरफ्तार अज्ञात टिप्पर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरदेव कौर निवासी गांव अकालगढ़ सड़क पर पैदल जा रही थी कि एक तेजरफ्तार टिप्पर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और टायर के साथ महिला को बुरी तरह से कुचल दिया। इससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टिप्पर चालक सतिंदर सिंह वासी भजौली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें