बुराइयों के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से गांव देहनी में समाज में अपने ज
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 07:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब
गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से गांव देहनी में समाज में अपने जड़ें पसार रही बुराइयों नशा, भ्रूण हत्या, दहेज, अनपढ़ता के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली की अगुवाई कर रहे गांव के सरपंच कुल¨वदर ¨सह ने कहा कि इन सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए एकजुट होकर प्रयत्न करने की जरूरत है। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा गुरुकुल संस्था ने इस इलाके में अपनी अलग पहचान बना ली है, जिसके चलते वह समय-समय पर बुराइयों के खिलाफ चेतना रैली निकाली जाती है। इस रैली में स्टाफ सदस्यों के अलावा कॉलेज की छात्राएं शामिल थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें